विज्ञापन

'मेरा दोस्त कल्याण चला रहा था कार', गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली गाड़ी के मालिक ने बताया सब

गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को टक्कर मारने की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है. इस बीच कार के मालिक ने एनडीटीवी से बात की है.

गुरुग्राम में कार ने महिला बाइकर को मारी टक्कर
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली कार का मालिक आया सामने
  • मनीष नामक शख्स ने बताया कि उसने अपने दोस्त को कार दी थी
  • मनीष ने कहा कि वो सेना में हैं और इस वक्त असम में ड्यूटी पर हैं
गुरुग्राम:

गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब कार के मालिक मनीष से एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि वो कार उसकी लेकिन वो उस वक्त उसे ड्राइव नहीं कर रहा था. मनीष ने कहा कि उसने अपने दोस्त कल्याण को कार चलाने के लिए दी थी. 

कार के मालिक ने बताया सब 

मनीष ने एडीटीवी से बातचीत में कहा कि ये गाड़ी मेरी है लेकिन मैं इसे नहीं चला रहा था. उन्होंने कहा कि उसका दोस्त इस गाड़ी को चला रहा था. उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाने वाला शख्स मेरे साथ का है और ये दूसरे गांव का रहने वाला है. मनीष ने कहा कि मैं इस शख्स को जानता हूं. उन्होंने कहा कि मैं इनका मोबाइल नंबर दे सकता हूं और घर और गांव का नाम बता पाऊंगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

पढ़ें, दूर रहो... चिल्लाती रही स्पोर्ट्स बाइक पर जाती महिला, कार से टक्कर मार भागे शोहदे- गुरुग्राम की सड़क पर हॉरर

दो दिन पहले दी थी गाड़ी 

मनीष ने बताया कि कल्याण के गाड़ी मांगने पर दो दिन पहले उन्होंने उसे कार दी थी. उन्होंने कहा कि कहीं जाने के लिए कल्याण ने इनसे गाड़ी मांगी थी. उन्होंने कहा कि किसी को टक्कर मारना बिल्कुल गलत है. मैं खुद परेशान हूं. गौरतलब है कि इस महिला बाइकर को टक्कर मारने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मनीष ने कहा कि वो खुद इस बात से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वो कार में नहीं थे. मनीष ने कहा कि वो उस वक्त असम में ऑन ड्यूटी थे. उन्होंने ये भी कहा कि न तो उनके परिवार का कोई शख्स इसमें था न ही उनके गांव का कोई शख्स कल्याण के साथ था. 

मनीष ने कहा कि वो सेना में है. उन्होंने कहा कि वो इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसके बारे में जाना. गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर t 'rebelwheels_sia_'अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में पूरे घटना की जानकारी दी गई थी. महिला बाइकर ने कहा कि एक कार उसके पास आया और उनसे बदतमीजी के साथ बात करने लगा. इस दौरान महिला बाइकर ने उनसे दूरी रहने को कहा. तब कार चालक ने महिला बाइकर से बाइक रोकने के लिए कहा. उन्होंने दावा किया कि कार चालक शराब के नशे में था. हालांकि, इसके बाद भी महिला बाइकर बाइक चलाती रहीं. इसी दौरान कार ने महिला बाइकर को टक्कर मार दी और भाग गया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Crime News, Car Hit Bike, Gurugram Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com