विज्ञापन

'यह बात समझ से बाहर', 'पठान श्रीलंका दौरे के लिए इस परफॉरमर की अनदेखी से खफा, 'घरेलू क्रिकेटरों को क्या मैसेज दे रहे'

हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की अनदेखी को लेकर न तो पूर्व क्रिकेटर ही संतुष्ट हैं और न ही फैंस

'यह बात समझ से बाहर',  'पठान श्रीलंका दौरे के लिए इस परफॉरमर की अनदेखी से खफा, 'घरेलू क्रिकेटरों को क्या मैसेज दे रहे'
पूर्व ऑलराउंडर इरफान ने बात पते की कही है
Source: scocial media

Irfan Pathan on Team for Sri Lanka tour: हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया गया, तो इसमें कई ऐसे अनलकी खिलाड़ी भी रहे, जो अलग-अलग वजहों से टीम में जगह नहीं बना सके. इसमें आप हर्ष दुबे, सरफराज खान और पिछले घरेलू सीजन के सबसे सफल गेंदबाज रहे जम्मू-कश्मीर के मीडियम पेसर आकिब नबी आदि रहे. और अब पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस पेसर को टीम में  जगह न मिलने पर निराशा जाहिर की है. आकिब ने पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट चटकाए थे और जम्मू-कश्मीर को उनका पहला खिताब जिताने में मदद की थी. हालांकि, इस दौरे के लिए मध्य प्रदेश के 33 साल के उम्रदराज सारांश जैन को जगह मिली, लेकिन उनके चयन के पीछे अलग समीकरण हैं. 

'चयन प्रक्रिया समझ नहीं आती'

इरफान पठान ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा,'नबी का चयन न होने को लेकर सच में मेरे पास कोई तार्किक जवाब नहीं है. मुझे चयन प्रक्रिया समझ नहीं आई. मोहम्मद सिराज आपके मुख्य गेंदबाज हैं. जब (जसप्रीत) बुमराह नहीं होते हैं, तो सिराज आपके नंबर-1 गेंदबाज बन जाते हैं. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ एक ऐसे टेस्ट मैच में खेलने की क्या जरूरत थी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी नहीं था? अगर घरेलू प्रदर्शन मायने रखता है, तो आपने आकिब को इनाम क्यों नहीं दिया? उस स्तर पर उन्हें आजमाने और परखने का वह सबसे अच्छा मौका था.' पठान ने सारांश के चयन की तारीफ की, लेकिन एक बार फिर नबी के बाहर होने पर सवाल उठाया.

'हम घरेलू क्रिकेटरों को क्या संदेश दे रहे?'

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा, 'हम घरेलू क्रिकेटरों को क्या संदेश दे रहे हैं? घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर सारांश जैन का चुना जाना बेहतरीन है. यह घरेलू क्रिकेटरों को बताता है कि प्रदर्शन का फल मिलता है. वह 33 साल के हैं और उन्हें चार-पांच साल के निरंतर प्रदर्शन का इनाम मिला है. लेकिन फिर आकिब में क्या कमी है? उन्होंने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और एक तेज गेंदबाज के रूप में और भी अधिक अवसर होते हैं क्योंकि तेज गेंदबाज ज्यादा चोटिल होते हैं, इसलिए बैकअप हमेशा मदद करता है.'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irfan Khan Pathan, Auqib Nabi, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com