Simon Doull on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल से दुनिया को दीवाना बना दिया है. जिसके कारण अब वैभव को एंडोर्समेंट के कई ऑफर मिल रहे हैं, यही नहीं इस युवा खिलाड़ी का एंडोर्समेंट्स की दुनिया में डेब्यू भी हो चुका है. ऐसे मे अब पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने उनको एक सलाह दी है. क्रिकबज के साथ बातचीत में, न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने वैभव सूर्यवंशी को ब्रांड एंडोर्समेंट से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि "उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके आस-पास किस तरह के लोग हैं".डूल ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा "कि कई मैनेजमेंट कंपनियां सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं, क्लाइंट के बारे में नहीं.. और उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में सूर्यवंशी का प्रदर्शन गिरता है, तो यही कंपनियां किसी नए स्टार की तलाश शुरू कर देंगी"
न्यूज़ीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर आगे कहा, "वह पहले से ही कुछ हद तक सुपरस्टार बन चुका है. अगर चीजें इसी तरह चलती रहीं, तो वह सचमुच का सुपरस्टार बन जाएगा. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने आस-पास किन लोगों को रखते हैं. पिछले 2 सालों में, हर मैनेजमेंट कंपनी उसे अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही होगी. कोई यह डील तो कोई वह डील पाने की कोशिश में होगी. मैनेजमेंट कंपनियां और मैनेजमेंट से जुड़े लोग आपकी देखभाल करने के लिए होते हैं. लेकिन उनमें से ज़्यादातर लोग सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचते हैं".
पूर्व क्रिकेटर ने ये भी कहा, "वे सोचते हैं कि इस युवा खिलाड़ी से उन्हें कितना फायदा हो सकता है. दुनिया भर की मैनेजमेंट कंपनियों के साथ मेरी सबसे बड़ी दिक्कत यही है. अगर आप अच्छा प्रदर्शन करना बंद कर देते हैं, तो वे किसी दूसरे खिलाड़ी के पीछे भागने लगते हैं. इसलिए, इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने आस-पास किन लोगों को रखते हैं."
वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 अभियान में जसप्रीत बुमराह और जोश हेज़लवुड जैसे जाने-माने गेंदबाजों का सामना किया और इनके खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर धमाका कर दिया है. इस सीजन आईपीएल में वैभव ने 4 मैच में 266.6 के स्ट्राइक रेट से बनाए गए 200 रन अबतक बना लिए हैं. पिछले मैच में वैभव बिना रन बनाए गोल्डन डक का शिकार हुए थे. अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला केकेआर के साथ 19 अप्रैल को होना है
ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं