Parthiv Patel Big Statement: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के नियमित कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) आईपीएल (IPL 2026) के नौवें मुकाबले से बाहर रहे. उनकी गैरमौजूदगी में टीम को हार का सामना करना पड़ा. अगर वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम का हिस्सा रहे होते तो शायद परिणाम कुछ और होता. खैर मैच बीत चुका है और टीम अगले मुकाबले पर फोकस कर रही है. मगर फैंस के मन में अब भी एक सवाल चल रहा है कि गिल कब तक मैदान में वापसी करेंगे? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं.
सहायक कोच पार्थिव पटेल ने बताई वापसी की तारीख
जारी टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस का तीसरा मुकाबला आठ अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है. अहम मुकाबले से पहले टीम के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने गिल की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि टीम को गिल के जल्द वापसी की उम्मीद है. पटेल ने कहा, 'नवंबर 2025 में खेले गए भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी गर्दन में मोच आ गई थी. हाल ही में उन्हें फिर से ऐंठन की समस्या हुई थी. हमें उम्मीद है कि वह आगामी मैच के लिए फिट हो जाएंगे. चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है. चोट प्रबंधन मेरी विशेषज्ञता का क्षेत्र नहीं है, लेकिन मैं आपको यकीन से कह सकता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे.'
टॉस के दौरान राशिद खान ने गिल की चोट पर दिया था अपडेट
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात की कमान राशिद खान ने संभाली थी. उस दौरान टॉस के बाद उन्होंने बताया था, 'गिल की मांसपेशियों में खिंचाव है. उम्मीद है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे.'
यह भी पढ़ें- आर्चर से 19वां ओवर करवाने का सुझाव किसने दिया? जीत मिलते ही कैप्टन पराग ने सबसे बड़े धुरंधर का नाम किया उजागर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं