Shreyas Iyer Statement After Victory Against Zimbabwe In 2nd T20I: दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. सीरीज का आखिरी मुकाबला अब भारतीय नजरिए से महज औपचारिकता भर रह गया. जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है. मगर कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का कुछ अलग ही विचार है. मैच के बाद उन्होंने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि अगले मैच में टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है.
आखिरी मैच में होगा बदलाव?
प्रेजेंटेशन के दौरान जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या अगले मुकाबले में टीम में कुछ बदलाव होगा? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'फिलहाल हमने कोई निर्णय नहीं लिया है. मगर हमारा एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है. इसलिए अगले मुकाबले में आप कुछ बदलाव होता हुआ देख सकते हैं.'
जीत पर अय्यर का बयान
दूसरे टी20 मुकाबले में मिली जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, ' यह काफी सुखद एहसास है. हमें आज काफी अच्छी जीत मिली है. बल्लेबाजी के दौरान ईशान और तिलक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की और शॉट्स लगाए वो आंखों को सुकून देने वाला था. इसके बाद गेंदबाजों ने योजना के हिसाब से गेंदबाजी की. मैदान में एटीट्यूड काफी मायने रखता है. अतीत को भुलाकर वर्तमान में रहना बहुत जरूरी है. अगला मुकाबला कल है. जिसपर हमारी नजर बनी हुई है.'
दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 90 रनों से मिली जीत
बात करें दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के बारे में तो हरारे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 219/5 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 129 रनों पर ढेर हो गई. पारी का आगाज करते हुए ब्रायन बेनेट ने 32 रनों की छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला पाए और टीम को 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें- सचिन, विराट, धोनी नहीं, बटलर के दिल पर राज करता है यह भारतीय धुरंधर, बताया 'ऑल टाइम फेवरेट प्लेयर'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं