Shreyas Iyer record in IPL: गुजरात के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से जीत मिली, पंजाब की जीत में कूपर कोनाली मैच के हीरो बने और 44 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. भले ही कोनाली मैच के हीरो थे लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच में 18 रन की पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. ऐसा कर श्रेयस अय्यर ने डेविड वॉर्नर को कप्तान के तौर पर पीछे छोड़ दिया है. वॉर्नर ने कप्तान के तौर पर आईपीएल में कुल 109 छक्के लगाए थे. वहीं अब अय्यर के नाम आईपीएल में बतौर कप्तान 111 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वैसे, आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एम एस धोनी ने लगाए हैं, धोनी ने 223 छ्क्के बतौर कप्तान आईपीएल में लगाने का कमाल किया है.
आईपीएल कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा
- 223: एमएस धोनी (204 पारियां)
- 168: विराट कोहली (142 पारियां)
- 158: रोहित शर्मा (157 पारियां)
- 111: श्रेयस अय्यर (87 रन)
- 109: डेविड वार्नर (83 पारियां)
- 105: केएल राहुल (64 पारियां)
- 99: संजू सैमसन (66 पारियां)
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने कूपर कोनाली (44 गेंद में नाबाद 72 रन) के अर्धशतक और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मदद से मंगलवार को आईपीएल के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को तीन विकेट से शिकस्त दी.
कोनोली ने प्रभसिमरन सिह (37 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की भागीदारी निभाई। कोनोली (पांच चौके, पांच छक्के) ने अंत में जेवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ मिलकर टीम को 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई.
इससे पहले लेग चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की जिससे वह छह विकेट पर 162 रन ही बना सकी.
ये भी देखें- Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं