विज्ञापन

यौन उत्पीड़न कर रही, कहती है मेरी सहेली से संबंध बनाओ... पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक शख्स का दावा है कि उसकी पत्नी उसका मानसिक और यौन उत्पीड़न कर रही है. ससुरालवाले ने तो उसे धमकाकर घर छोड़े पर मजबूर कर दिया. उसका सामान तक नहीं दे रहे.

यौन उत्पीड़न कर रही, कहती है मेरी सहेली से संबंध बनाओ... पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
पति के पत्नी पर गंभीर आरोप. (AI फोटो)
  • बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया है
  • शख्स ने बेंगलुरु के अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है
  • आरोप ये भी है कि पत्नी ने उसे अश्लील वीडियो भेजकर ऐसे कृत्यों को दोहराने के लिए मजबूर किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

पतियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप तो बहुत सुने होंगे लेकिन क्या कभी किसी पत्नी द्वारा पति को प्रताड़ित करने के बारे में सुना है? बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मानसिक क्रूरता और अप्राकृतिक कृत्यों के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर उसने पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई है. 37 साल के एक शख्स ने अपनी 31 साल की पत्नी पर उसे बार-बार यौन यातनाएं देने का आरोप लगाया है. 

सहेली से संबंध बनाने के लिए पति को किया मजबूर

अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपनी सहेली के साथ अंतरंग संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला.  आरोप ये भी है कि पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजकर ऐसे कृत्यों को दोहराने के लिए उसे मजबूर करती थी. इतना ही नहीं अपनी पर्सनल लाइफ की बातें वह अपने दोस्तों को बताती थी.  

ये भी पढ़ें- मदिरा के शौकीन ध्यान दें! उत्तराखंड में बढ़ गए शराब के दाम, अब एक बोतल पर चुकानी होगी इतनी कीमत

पत्नी शराब पीती है और दोस्तों संग घूमती है

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने पिछले और मौजूदा संबंधों की बात भी स्वीकार की है.पत्नी को लगता है कि उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह उसका लाइफस्टाइल मैंटेन कर सके. पत्नी शराब पीती है और उसके मना करने के बाद भी अक्सर दोस्तों के साथ टाइम बिताती है. पति का आरोप है कि इन परेशानियों को लेकर 4 जुलाई, 2024 को पारिवारिक मध्यस्थता भी हुई थी. लेकिन इसके बाद भी उसका कथित उत्पीड़न जारी रहा.

ससुरालवालों ने धमकाकर घर से निकाला

शिकायतकर्ता ने अपने ससुरालवालों पर उसकी शादीशुदा लाइफ में दखल देने, उसे धमकाने और झूठे बहाने बनाकर उसे उसेक ही घर से जबरन निकालने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं उसे अपना सामान ले जाने की मोहलत तक नहीं दी गई. पत्नी के घरवालों ने गुमराह करके उसे घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया. 

पत्नी नकदी और सोना भी वापस नहीं दे रही

शख्स का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को बहुत नकदी और सोने के गहने दिए थे, जो उसने अब तक वापस नहीं किए हैं. जबकि उसका पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य निजी सामान भी उसके घर पर ही है. सूत्रों के मुताबिक, पत्नी ने भी पति के खिलाफ कुछ गंभीर आरोप लगाते हुए तमिलनाडु में FIR दर्ज करवाई है. साथ ही, अदालत में एक मामला चल रहा है, जिसके आधार पर बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com