विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2017

धोनी के विकल्प के बारे में 2019 विश्व कप से पहले नहीं सोचना चाहिए: सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प अभी नहीं तलाशना चाहिए.

धोनी के विकल्प के बारे में 2019 विश्व कप से पहले नहीं सोचना चाहिए: सहवाग
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग. (फाइल फोटो)
  • सहवाग ने कहा, प्रशंसकों को उनके फिट रहने की दुआ करनी चाहिए
  • इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए की वह रन बना रहे हैं या नहीं
  • मध्यक्रम और निचले क्रम में धोनी जैसा अनुभव किसी के पास नहीं
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प अभी नहीं तलाशना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें धोनी के विकल्प के बारे में 2019 के बाद ही सोचना चाहिए. तब तक ऋषभ पंत को अनुभव लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रशंसकों को यह दुआ करनी चहिए कि धोनी फिट रहें. उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए की वह रन बना रहे हैं या नहीं. सहवाग ने कहा, धोनी रन बना रहे हैं या नहीं हमें यह चिंता नहीं करनी चाहिए. हमें सिर्फ यह प्रार्थना करनी चाहिए की वह 2019 विश्व कप तक फिट रहें. मध्यक्रम और निचले क्रम में जो अनुभव धोनी के पास है वह किसी अन्य के पास नहीं. 

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ के हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने जारी की यह चेतावनी...

VIDEO: वीरू के फंडे : सहवाग सिखाएंगे ज़िंदगी की गुगली पर छक्के लगाना

'समय हमेशा एक जैसा नहीं होता'
सहवाग ने कहा कि धोनी का करियर 'जीवन चक्र' को दर्शाता है. उन्होंने कहा, जिंदगी की तरह, खेल की खूबसूरती यही है कि समय हमेशा एक ऐसा नहीं होता. आपको उस से जूझना होता है. कभी ऐसा समय होता है जब आप ढेरों रन बनाते हैं और कभी ऐसा समय आता है जब आप रन बनाने के लिए तरस जाते हैं. व्यापार में भी ऐसा ही होता है. हर साल आप मुनाफा नहीं कमाते हैं. टीम से ऐसी खबरें भी आ रहीं कि अगर धोनी फार्म में नहीं रहते तो केएल राहुल विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन नजफगढ़ का यह नवाब ऐसी सोच के खिलाफ है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virendra Sehwag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com