- रियान पराग के 'attitude' की सुर्यकुमार यादव ने की थी तारीफ
- जिसके बाद लोगों ने सूर्यकुमार यादव की भी थी आलोचना
- अब सूर्यकुमार यादव ने दूसरा ट्वीट कर दी सफाई
IPL 2022 News on Riyan Parag's ‘attitude' : पिछले दिनों गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर के दौरान रियान पराग के ‘attitude' को लेकर काफी हो-हल्ला मचा था. यहां तक कि सूर्यकुमार यादव ने पराग के गुस्से वाले ‘attitude' को लेकर ट्वीट किया था और अपने ट्वीट में रियान के रवैये को कमाल का कहा था. जिसके बाद क्रिकेट फैन्स सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को निशाने पर लेने लगे थे. अब जब सोशल मीडिया पर फैन्स ने सूर्यकुमार यादव को निशाना बनाना शुरू किया तो भारतीय क्रिकेटर ने फिर से ट्वीट किया और उस बात को क्लियर किया कि उन्होंने पराग के किस ‘Riyan Parag attitude' को लेकर ट्वीट किया था. सूर्यकुमार ने ट्वीट में लिखा, 'दोस्तों मैंने पराग की बेहतरीन फील्डिंग के संदर्भ में ट्वीट किया था. इसलिए 'जस्ट चिल'.
IPL 2022: ये हैं आईपीएल के 5 सबसे पैसा वसूल बल्लेबाज, सबसे मूल्यवान खिलाड़ी आपको हैरान कर देगा
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
For his fielding last night guys Chill https://t.co/GrLG67RWGd
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) May 25, 2022
बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करने के क्रम में अश्विन ने पराग को रन आउट करवा दिया था जिसके बाद यह युवा क्रिकेटर अपने सीनियर प्लेयर को लेकर गुस्सा होते दिखा था. सोशल मीडिया पर पराग के इसी ‘attitude' को लेकर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी. यही नहीं फील्डिंग के दौरान भी पराग अपने साथी क्रिकेटर पर बरसते नजर आए थे. जिसपर फैन्स ने रिएक्ट करते हुए पराग को ‘attitude' को बिल्कुल गलत बताया था.
इसके बाद जब सूर्यकुमार ने पराग के ‘attitude' को लेकर ट्वीट किया तो फैन्स को होश उड़ गए और पराग के ‘attitude' को सपोर्ट करने पर लोगों ने यादव जी को भी नसीहत देनी शुरू कर दी थी.
अब राजस्थान की टीम क्वालीफायर 2 में बेंगलोर के साथ अहमदाबाद में भिड़ेगी. इस मैच को जीतने वाली टीम आईपीएल 2022 का फाइनल खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं