विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

घर पहुंचने पर शारदूल का हुआ जोरदार स्वागत, दोस्तों व पड़ोसियों ने जमकर लगाए भारत माता की जय के नारे, VIDEO

शारदूल ठाकुर (Shardul Thakur) का शुक्रवार सुबह जैसे ही घर पहुंचे, तो उनके पड़ोसियों ने बहुत ही जोश और नारों के साथ उनका स्वागत किया. जैसे ही शारदूल ठाकुर घर के दरवाजे पर पहुंचे, तो उनकी मां ने तिलक लगाकर और आरती के साथ बेटे का स्वागत किया, तो शारदूल के पिता ने उन्हें गले लगा लिया. 

घर पहुंचने पर शारदूल का हुआ जोरदार स्वागत, दोस्तों व पड़ोसियों ने जमकर लगाए भारत माता की जय के नारे, VIDEO
शारदूल ठाकुर की आरती उतारतीं उनकी मां
नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं, तो उनका बहुत ही जोरदार स्वागत हो रहा है. वीरवार को जब विजयी कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपने घर लौटे, तो उनके रिश्तेदारों और कॉलोनी के लोगों ने उनका जबर्दस्त स्वागत किया. टी.नटराजन (T.Natarajan) के स्वागत ने तो सभी को हैरान कर दिया, तो अब एक और सदस्य शारदूल ठाकुर (Shardul Thakuk) जब पालघर में अपने गांव पहुंचे, तो उनका भी स्वागत बहुत जोश के साथ किया गया. और इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगे. शारदूल ठाकुर (Shardul Thakur) का गांव माहिम केलवा, पालघर में मुंबई से करीब 90 किमी. दूर पड़ता है. और शारदूल ठाकुर अपने करियर के शुरुआती दिनों में सालों तक ट्रेन से तीन घंटे का सफर तय करके बोरीवली जाते थे, जिससे वह अपने स्कूल के लिए क्रिकेट खेल सकें. 

शारदूल ठाकुर का शुक्रवार सुबह जैसे ही घर पहुंचे, तो उनके पड़ोसियों ने बहुत ही जोश और नारों के साथ उनका स्वागत किया. जैसे ही शारदूल ठाकुर घर के दरवाजे पर पहुंचे, तो उनकी मां ने तिलक लगाकर और आरती के साथ बेटे का स्वागत किया, तो शारदूल के पिता ने उन्हें गले लगा लिया. 

शारदूल घर से थोड़ी दूर कार से उतरकर घर की ओर बढ़े, तो उनके पड़ोसियों और यार-दोस्तों ने टीम इंडिया के जीत के हीरो का मोबाइल से वीडियो बनाने शुरू कर दिए. ये सभी लोग भारत मात की जय के नारे लगा रहे थे. शारदूल ने चश्मा पहना हुआ था और वह चेहरे पर कोविड-19 मास्क लगाए हुए थे. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में जो नायक उभरकर सामने आए, उसमें शारदूल ठाकुर एक रहे. गाबा टेस्ट में शारदूल ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में चार सहित मैच में कुल सात विकेट चटकाए. वहीं, शारदूल ने सबसे ज्यादा हैरान किया अपनी बल्लेबाजी से. शारदूल ने पहली पारी में बेहतरीन 67 रन की पारी खेलते हुए वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की और मेजबानों की पहली पारी की बढ़त को उम्मीद से बहुत ही ज्यादा कम सिर्फ 33 रन तक ही सीमित कर दिया. 

VIDEO: कुछ दिन पहले ही विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shardul Narendra Thakur, India, Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com