Shaheen Afridi, T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान की टीम 9 जून को आमने-सामने होने के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत की है. इसमें टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का भी नाम शामिल है.
24 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में बात करते हुए कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के चाहने वाले जितने यहां हैं. उतनी ही संख्या में उधर (पाकिस्तान) भी लोग उन्हें पसंद करते हैं. मेरे हिसाब से जो लगता है वो ये चीज है कि टीवी और मोबाइल ने बस चीजें खराब की है. बाकी अल्हम्दुलिल्लाह दोनों मुल्क एक ही हैं.
Eagerly waiting for Pakistan vs India match pic.twitter.com/4DrzhRF90p
— Saleem Khaliq (@saleemkhaliq) June 6, 2024
शाहीन अफरीदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि क्रिकेट दोनों मुल्कों को एक करती है. बहुत सारे फैन यहां पर भी हैं और वहां पर भी हैं. क्रिकेट की बारीकियों के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा जब कोई टीम मैदान में जाती है तो वह बिल्कुल अलग होती है. सभी खिलाड़ी अपने देश को प्रजेंट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं.
पाक खिलाड़ी ने आगे कहा जब हम मैदान से बाहर आते हैं तब फिर से दोस्ताना माहौल में आ जाते हैं. इसका मतलब मैदान में रहते हुए दोनों खिलाड़ियों के जेहन में बस एक ही सवाल चलता है. वह है हर हाल में जीत हासिल करने का. शाहीन ने आखिर में कहा, 'प्रेशर सिर्फ हम पर नहीं होगा. इंडिया पर भी होगा.'
यह भी पढ़ें- 1 लाख पार्किंग तो 8.3 लाख टिकट का दाम, भारत-पाकिस्तान मैच में पैसे पर भारी पड़ रहा है रोमांच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं