Sarfaraz Khan: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान कर दिया गया है जिसमें सरफराज खान (Sarfaraz Khan reaction) का नाम नहीं है. दरअसल, हाल के समय में सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस किया है, फैन्स और खुद उनको उम्मीद थी कि उनका चयन टेस्ट टीम में जरूर होगा लेकिन टीम में उनको शामिल नहीं किया गया है. वहीं, टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद सऱफराज खान ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात की और अपनी बात रखी है. सरफराज का मानना है कि वो कड़ी मेहनत करते रहेंगे और उन्हें उम्मीद है कि वह दिन जरूर आएगा, जब उनको टीम में उनका चयन होगा.
सफराज ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ' जहां भी जाता हूं, मुझे यह आवाज सुनाई देती है कि वह आप जल्द ही भारत के लिए खेलेंगे. सोशल मीडिया पर टीम में न चुने जाने को लेकर मेरी बात हो रही है. सब बोलते हैं तेरा टाइम आयेगा. मैं चयन के अगले दिन असम से दिल्ली आया, और पूरी रात सो नहीं पाया. मैं पूछता रहा कि मैं वहां क्यों नहीं हूं? लेकिन अब पापा से बात हुई तो मैं नॉर्मल हो गया. मैं अभ्यास कभी नहीं छोड़ूंगा, मैं अवसाद में नहीं जाऊंगा.चिंता मत किजिए, मैं कोशिश करता रहूंगा.'
घरेलू क्रिकेट में लगाकर धमाल मचाने वाले सरफराज ने आगे कहा कि, 'टीम में न चुने जाने के बाद मैं काफी निराश हो गया था. जो किसी के साथ ही होता है. यह नॉर्मल है.मैं भी इंसान हूं और मेरे भी इमोशनल है. मैं जब दिल्ली आया तो पापा से बात की, दिल्ली में उनके साथ मैंने खूब अभ्यास किया. मैं दिन को दिन नहीं, रात को रात नहीं समझूंगा और आगे के लिए कड़ी मेहनत करता रहूंगा. मुझे काफी सारे मैसेज आते रहे कि आपका चयन टीम में होना चाहिए थे. मेरे पापा ने फिर मुझसे बात की और कहा कि, यह आपका काम नहीं है, आपका काम मेहनत करते रहना है. आपको जहां भी मौके मिले, वहां रन बनाते रहना है. मेरे पापा को विश्वास है कि वह दिन जरूर आएगा, जब मैं भारत के लिए खेलूंगा.'
सरफराज ने आगे ये भी कहा कि वह अब इससे आगे निकल गए हैं और आगे की तैयारी में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने अपने जीवन में उतार से ज्यादा चढ़ाव देखे हैं, इसलिए मैं इस अस्वीकृति को अपने साथ लंबे समय तक नहीं रखूंगा.'
सरफराज के फर्स्ट क्वलास क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड को देंखे तो उन्होंने 36 मैच में 80.47 की औसत के साथ 3380 रन बनाए हैं. इसके अलावा 2019/20 रणजी सीजन में सरफऱाज ने 928 रन तो वहीं 2021/22 सीजन में 982 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें
Virat kohli का वनडे में तहलका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 5 में पहुंचे
विराट कोहली ने दिखाया MS Dhoni वाला अंदाज, 'हेलीकॉप्टर शॉट' लगाकर लूटी महफिल, Video
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं