विज्ञापन
This Article is From May 10, 2023

एशिया कप के आय़ोजन को लेकर मची उथल पुथल पर सरफराज अहमद ने BCCI से की खास गुजारिश

Sarfaraz Ahmed on Asia Cup: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने एशिया कप के आयोजन को लेकर अपनी बात रखी है. बीसीसीआई से खास गुजारिश भी की है.

एशिया कप के आय़ोजन को लेकर मची उथल पुथल पर सरफराज अहमद ने BCCI से की खास गुजारिश
सरफराज अहमद ने की खास गुजारिश

Sarfaraz Ahmed on Asia Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( PCB) ने इस साल होने वाले एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में करवाने का विरोध किया है और अगर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता है तो वह इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट से हटने पर गंभीरता से विचार कर सकता है. पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी ने मंगलवार को दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के अधिकारियों से मुलाकात की और एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बजाय श्रीलंका में करवाने का विरोध किया. वहीं, अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed on IND vs PAK) ने एशिया कप के लिए भारत के पाकिस्तान न आने वाले फैसले को लेकर बात की है और अपनी ओर से  सुझाव भी दिया है. क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए सरफराज ने अपनी राय इस मुद्दे पर दी है. 

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि, 'हर टीम पाकिस्तान आ रही है. ये हमारा अधिकार है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में हो, हमने इसके लिए काफी संघर्ष किया है. जब पाकिस्तानी क्रिकेट PAK में न होकर बाहर होती थी तो मैं भी उस पाकिस्तानी टीम का हिस्सा था. मैंने पाकिस्तान टीम का संघर्ष देखा है. पाकिस्तान में क्रिकेट को वापस लाने में काफी संघर्ष किया गया है'. 

'DRS ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया..', रोहित शर्मा के विकेट को लेकर मोहम्मद कैफ ने मचाया बवाल, मुनाफ पटेल ने भी उठाया सवाल

सरफराज अहमद ने आगे ये भी कहा कि, 'मुझे लगता है कि एशिया कप के लिए भारत को पाकिस्तान आना चाहिए. हर उस टीम को इस मामले में पाकिस्तान को सपोर्ट करनी चाहिए जो यहां से खेल कर गए हैं. हम जिस तरह से मेहमाननवाजी यहां करते हैं शायद ही दुनिया में कोई करता होगा'.       

पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने आगे उस सवाल का भी जवाब दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि यदि भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो फिर क्या पाकिस्तान को विश्व कप खेलने के लिए भारत जाना चाहिए ? इस सवाल का जवाब देते हुए सरफराज ने कहा, 'देखिए पहले तो हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आएगी. हमें यह उम्मीद हमेशा की जानी चाहिए कि इंडिया को पाकिस्तान में आकर क्रिकेट खेलना चाहिए. जैसे पाकिस्तान के लोगों ने जिस तरह से स्टीव स्मिथ, जो रूट और जेम्स एंडरसन जैसे बड़े क्रिकेटरों को खेलते हुए देखा, उसी तरह से पाकिस्तान के लोग भी इंडिया-पाकिस्तान का मैच पाकिस्तान में होते हुए देखना चाहते हैं'. 

--- ये भी पढ़ें ---

* "विराट के आउट होने पर नवीन-उल-हक ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल
* दिनेश कार्तिक की तबियत थी खराब, लेकिन फिर भी खेली तूफानी पारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com