विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2023

World Cup 2023: शुभमन गिल शतक से चूके तो सारा तेंदुलकर का हुआ बुरा हाल, ऐसा था रिएक्शन, Video

Sara Tendulkar reaction: श्रीलंका के खिलाफ मैच में शुभमन गिल 92 रन बनाकर आउट हुए. शतक से गि चूक गए लेकिन उनके शतक न बना पाने से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर काफी निराश नजर आई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

World Cup 2023: शुभमन गिल शतक से चूके तो सारा तेंदुलकर का हुआ बुरा हाल, ऐसा था रिएक्शन, Video
Shubman Gill के आउट होने पर ऐसा था सारा तेंदुलकर का रिएक्शन

Sara Tendulkar Reaction: श्रीलंका के खिलाफ मैच (IND vs SL) में शुभमन गिल (Shubman Gill IND vs SL) शतक से चूक गए और 92 रन पर आउट हुए. बता दें कि गिल 8 रन से शतक चूक गए. शुभमन को दिलशान मदुशंका ने आउट कर पवेलियन भेजा. भारतीय ओपनर बल्लेबाज विकेटकीपर के द्वारा लपके गए. वहीं. जब गिल शतक से चूके से दर्शक दीर्घा में बैठी सारा तेंदुलकर का रिएक्शन (Sara Tendulkar reaction) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, जब गिल दुर्भाग्य से कैच आउट हुए और अपना शतक चूक गए तो दर्शक दीर्घा में बैठी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा 9sachin tendulkar daughter Sara Tendulkar) काफी निराश हो गई. उनके चेहरे पर जो भाव नजर आए उसे देखकर समझा जा सकता है कि उन्हें काफी गिल का शतक पूरा न होने से झटका लगा है.  वैसे, जब गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया था तो सारा तेंदुलकर ने खड़े होकर इसका जश्न मनाया था. 

बता दें कि मैच में गिल ने कोहली के साथ मिलकर 189 रनों की साझेदारी की थी. गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली भी अपने शतक से चूके और 88 रन बनाकर पवेलियन गए. वहीं, श्रेयस अय्यर भी अपने शतक से चूक गए और 82 रन बनाकर पवेलियन गए.  इस मैच में भारत के 3 बल्लेबाज अपने शतक से चूके हैं.

वहीं, मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन बनाए हैं. यानी श्रीलंका को जीत के लिए 358 रनों का टारगेट मिला है. इससे पहले श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com