संजू सैमसन ने पहले टी20 में नाकाम रहने के बाद दूसरे मैच में बल्ले से तूफानी अर्धशतक जमाया और अपने टी20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया. संजू ने अपनी पारी के दौरान 22 गेंदों का सामना किया और कुल 57 रन बनाये. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के आये. बल्ले से चौके-छक्के ऐसे आ रहे थे मानों बल्ले में स्प्रिंग लगी हो. हर गेंद सीधे बॉउंड्री पार, संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 259 का रहा. टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 62 ओवर में 88 रन जोड़े और अफगानिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई.
Sanju Samson putting Mohammed Nabi through the boundary tour. 😮💨
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 15, 2026
Watch #AFGvIND 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels.#SonySportsNetwork pic.twitter.com/hNKWkuiSbL
अफगानिस्तान ने अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम ने 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए. अफगानिस्तान को 1.3 ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (0) के रूप में पहला झटका लगा. उस समय तक खाता भी नहीं खुला था.
इसके बाद, कप्तान इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 51 रन जोड़कर टीम को संभाला. इब्राहिम 33 गेंदों में 6 चौकों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सेदिकुल्लाह ने 15 गेंदों में 12 रन की पारी खेली. टीम ने 67 रन तक अपना चौथा विकेट खो दिया था, जिसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई (11) ने दरवेश रसूली के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 96 रन तक पहुंचा दिया.
100 के स्कोर पर दरवेश रसूली का विकेट गिरा, जो 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान की अनुभवी जोड़ी ने मोर्चा संभाला. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 48 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. नबी 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि राशिद खान ने 16 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 28 रन की पारी खेली.
भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 3 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट हाथ लगे. इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट चटकाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं