विज्ञापन

GT vs RR: साई सुदर्शन ने IPL में रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ALL Time रिकॉर्ड, पहुंचे पहले नंबर पर

Sai Sudharshan record in IPL 2026: राजस्थान ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाए थे जिसके बाद गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली और  कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

GT vs RR: साई सुदर्शन ने IPL में रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ALL Time रिकॉर्ड, पहुंचे पहले नंबर पर
Sai Sudharshan record vs Chris Gayle All Time IPL record

Sai Sudharshan record : भले ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन साई सुदर्शन ने अपनी पारी से फैन्स का दिल जीतने में सफलता हासिल की. साई सुदर्शन ने 44 गेंद पर 73 रन की पारी खेली, भले ही साई अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन अपनी 73 रन की पारी में क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया. साई सुदर्शन आईपीएल के इतिहास में 42 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सुदर्शन ने अबकर अपने आईपीएल करियर में 42 पारी खेलकर कुल 1879 रन बनाए हैं, बता दें कि क्रिस गेल ने 42 आईपीएल पारियों के बाद कुल 1804 रन बनाए थे. इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने 42 पारियों के बाद आईपीएल में कुल 1446 रन बनाए थे

42 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन

  • 1879 रन - साई सुदर्शन
  • 1804 रन- क्रिस गेल
  • 1613 रन - शॉन मार्श
  • 1598 रन - माइकल हसी
  • 1446 रन - सचिन तेंदुलकर
  • 1442 रन- रुतुराज गायकवाड़
  • 1401 रन - ऋषभ पंत

इसके अलावा साई सुदर्शन आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे तेजद 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सुदर्शन ने केवल 20 पारियों में बतौर ओपनर खेलते हुए 1000 रन पूरे कर लिए हैं. 

ओपनर के तौर पर IPL में सबसे तेज 1000 रन

  • 20 पारियां: साई सुदर्शन
  • 23 पारियां: लेंडल सिमंस
  •  24 पारियां: जोस बटलर
  • 24 पारियां: डेवोन कॉनवे
  •  25 पारियां: मैथ्यू हेडन
  • 26 पारियां: क्रिस गेल
  •  26 पारियां: केएल राहुल

बता दें कि राजस्थान ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाए थे जिसके बाद गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली और  कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े. सुदर्शन ने अपनी 73 रन की पारी में 44 गेंद का सामना किया और 9 चौके लगाए. वहीं, पारी में 3 छक्के भी सुदर्शन लगाने में सफल रहे. साई ने 165 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका किया. हालांकि किस्मत राजस्थान के साथ थी. आखिरी 2 ओवर में गुजरात को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे लेकिन जोफ्रा ऑर्चर और तुषार देशपांडे ने केवल 8 रन देकर 6 रन से राजस्थान को जीत दिला दी. वहीं, दूसरी ओर रवि बिश्वोई को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. रवि बिश्वोई ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें-  GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी देखें - Video: अद्भुत, अद्वितीय...आखिरी 2 ओवर में आर्चर- देशपांडे ने ऐसे पलटी बाजी, रवि शास्त्री की भी रुक गई थी सांसें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com