Sachin Tendulkar reaction on IND vs USA Match: भारत के खिलाफ यूएसए टीम को 29 रन से हार जरूर मिली है लेकिन क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का दिल जीतने में सफल रहे हैं. यूएसए की हार और भारत की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर अमेरिकन टीम की तारीफ की है. सचिन ने माना है कि यूएसए ने शुरुआत में भारतीय टीम को तनाव में ला दिया था लेकिन सूर्या की पारी ने भारत के लिए मैच बचा लिया.
सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा, "एक तनावपूर्ण शुरुआत, लेकिन टीम इंडिया के लिए शांत अंत. जब नई टीमें मौके पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो क्रिकेट का ग्लोबल विकास तेज़ी से होता है, यूएसए ने कल ऐसा ही किया, और उनकी एनर्जी और जोश उम्मीद जगाने वाला था.वे हमें कुछ घबराहट भरे पल देने के करीब आ गए थे, लेकिन सूर्या के अनुभव और दबाव में शांत रहने की क्षमता ने भारत को एक सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया. हमारे गेंदबाजों ने बाकी काम कर दिया. शाबाश टीम इंडिया, जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है".
A tense start, but a calm finish for Team India.🇮🇳
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 8, 2026
When new teams step up to the occasion, cricket's global rise accelerates - @usacricket did that yesterday, and their energy and enthusiasm was promising!
They came close to giving us some nervous moments, but @surya_14kumar's…
यह जीत भारत के लिए आसान नहीं रही और मैच के दौरान कुछ समय के लिए टीम मुश्किल में भी दिखी. कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार नाबाद 84 रन की पारी और आखिरी समय में टीम में आए मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी (3 विकेट देकर 29 रन) की बदौलत भारत अपने घरेलू टूर्नामेंट का पहला मैच जीत पाया.
सूर्या की पारी ने जीता दिल
सूर्यकुमार यादव ने चारों दिशाओं में शॉट खेले और 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 84 रन बनाए. अक्षर पटेल के साथ मिलकर उन्होंने पारी को संभाला और भारत का स्कोर 161/9 तक पहुंचा, जिसे सम्मानजनक कहा जा सकता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं