विज्ञापन

RSA vs NZ 1st Semi-Final: जिसे न्यूजीलैंड 3 मैच बाद लेकर आया, वही पहली पारी में बोझा साबित हआ, कहीं टर्निंग प्वाइंट न बन जाए ओवर

South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: अक्सर ऐसा होता है कि बड़े युद्ध या मुकाबलों के लिए टीमें किस खास खिलाड़ी को लेकर आती हैं, लेकिन वही सबसे बड़ी मुसीबत साबित होता है. और न्यूजीलैंड के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

RSA vs NZ 1st Semi-Final: जिसे न्यूजीलैंड 3 मैच बाद लेकर आया, वही पहली पारी में बोझा साबित हआ, कहीं टर्निंग प्वाइंट न बन जाए ओवर
ICC Men's T20 World Cup 2026:
X: मार्को जानेसन ने निचले क्रम में शानदार अर्द्धशतक से अंतर पैदा करने वाली पारी खेली

T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार नहीं हुआ और न ही आखिरी बार. आप जिस खिलाड़ी विशेष को लेकर आते हैं, वही बोझ या हार की वजह बनता दिखाई पड़ा है. और कुछ ऐसा ही बुधवार को ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final) में कुछ ऐसा ही होता दिखाई पड़ा है.इस करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने तीन मैचों में बाहर रखे गए ऑलराउडर जेम्स नीशम को इलेवन में जगह दी, लेकिन पहली पाली के खेल को देखते हुए यह फैसला ब्लंडर साबित हुआ. और जो आंकड़े निकल कर सामने आए, वे उसके या उसका ओवर विशेष मुकाबले का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हो सकता है. 

क्या सोचा था, क्या हो गया!

न्यूजीलैंड के स्टॉफ और मैनेजमेंट ने शायद ही सोचा होगा कि जेम्स नीशम पर दांव लगाना उसकी हार की वजह भी बन सकता है. कुल मिलाकर दूसरी पाली में जेम्स नीशम जो करेंगे, वह करोंगे, लेकिन पहली पाली में न्यूजीलैंड को उनको ईश सोढ़ी की जगह इलेवन में जगह बहुत बड़ा ब्लंडर साबित हुआ. खासकर पार्टटाइमर रविंद्र रचिन को मिले  दो  विकेट को देकते हुए. अगर ईश सोढ़ी होते,  तो निश्चित तौर पर रविंद्र के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी इतनी पिटाई तो नहीं ही होती. नीशम ने 3 ओवरों में 42 रन देकर  1 विकेट लिया. मतलब प्रति ओवर 14 रन खर्च किए. और इसमें भी एक उनका एक ओवर ऐसा फंस गया, जो टर्निंग प्वाइंट में भी तब्दील हो सकता है. मतलब अगर खुदा न खास्ता दक्षिण अफ्रीका अगर जीत गया, तो यह ओवर एक बड़ी वजह साबित हो सकता है.

...कहीं भारी न  पड़ जाए ये ओवर !

नीसम का पारी का फेंका 18वां ओवर बहुत बड़ी मुसीबत बन गया. इस ओवर में  कीवी बॉलर का दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों मार्को जानसेन और स्टब्बस ने बुरी तरह बैंड बजा दिया. स्टब्बस ने एक चौका और छ्क्का जड़ा, तो जानसेन ने भी एक चौका और छ्क्का लगाया, तो ओवर में  22 रन लूट लिए गए. और जीशम का यह ओवर न्यूजीलैंड की ओर से फेंका गया सबसे महंगा ओवर साबित हुआ. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com