विज्ञापन

RR vs MI IPL 2026: मैच हारे पर दिल जीत गए हार्दिक पांड्या, वैभव सूर्यवंशी को देखते ही किया कुछ ऐसा, जीता फैंस का दिल

Hardik Pandya Reaction Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दो छक्के जड़कर सबको चौंका दिया. वहीं मैच के बाद हार्दिक का एक रिकएशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

RR vs MI IPL 2026: मैच हारे पर दिल जीत गए हार्दिक पांड्या, वैभव सूर्यवंशी को देखते ही किया कुछ ऐसा, जीता फैंस का दिल
Hardik Pandya Reaction Vaibhav Sooryavanshi

Hardik Pandya Reaction Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में मंगलवार को सबकी नजरें इसपर थीं कि जब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सामना जसप्रीत बुमराह के होगा, तो कौन बाजी मारेगा. लेकिन इस युवा सनसनी ने दिखा कि क्यों उन्हें अगला सुपरस्टार क्रिकेट माना जा रहा है. वैभव ने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ अपने इरादे जाहिर कर दिए. इसके बाद उन्होंने बुमराह के इसी ओवर में एक और हवाई फायर किया. वैभव ने जायसवाल के साथ मिलकर राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई. इसके दम पर ही राजस्थान 11 ओवर में 150 का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई. आखिरी में उसने 27 रन से मुकाबला अपने नाम किया. मुंबई के कप्तान भी वैभव के मुरीद नजर आए. मैच के बाद हार्दिक इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की तारीफ करते थक नहीं रहे थे. वहीं मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा किया कि फैंस का दिल जीत गए.  

हार्दिक ने ऐसा कर जीता दिल

बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में, जिसे प्रति टीम 11 ओवर का कर दिया गया था, सूर्यवंशी ने महज़ 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए. उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 2.4 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए. सूर्यवंशी की इस निडर पारी से प्रभावित लोगों में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी शामिल रहे, जिन्होंने मैच के बाद एक खास अंदाज़ में युवा बल्लेबाज़ को बधाई दी.

मैच के बाद पांड्या ने वैभव को लेकर कहा,15–16 या 17 साल के लड़के को इस तरह खेलते देखना वाकई हैरान करने वाला है. मैच से पहले हमारी तैयारियों में हम उसके बारे में काफी चर्चा कर चुके थे." उन्होंने आगे कहा,"वह जिस तरह से बल्लेबाज़ी करता है, जिस तरह की निर्भीकता और शॉट्स उसके पास हैं, वो कमाल का है. मैं उसके भविष्य के लिए उसे ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं."

वैभव-जायसवाल की ताबड़तोड़ पारी

बात अगर मुकाबले की करें तो यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में चौकों-छक्कों की बरसात बंद कर दी. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जायसवाल ने एक छोर संभाले रखा और 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. वहीं सूर्यवंशी ने दूसरे छोर से ताबड़तोड़ रन बरसाए. दोनों के बीच 80 रन की तेज़ साझेदारी हुई, जिसमें कुल 9 छक्के देखने को मिले.

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी मुंबई

151 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को शुरुआत से ही ऊंचे रनरेट का दबाव झेलना पड़ा. पारी की पहली तीन ओवरों में ही रयान रिकेल्टन (8), रोहित शर्मा (5) और सूर्यकुमार यादव (6) आउट हो गए, जिससे मुंबई का स्कोर एक समय 23/3 हो गया. तिलक वर्मा (14) और कप्तान हार्दिक पंड्या (9) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान के गेंदबाज़ों ने कसी हुई लाइन‑लेंथ के साथ नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए.

फील्डिंग में आई थोड़ी ढील का फायदा उठाते हुए शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन की तेज़ पारी खेली. हालांकि राजस्थान ने जल्द ही नियंत्रण वापस पा लिया. संदीप शर्मा ने आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार लो कैच पकड़ा और रदरफोर्ड को पवेलियन भेज दिया. अंत में मुंबई इंडियंस की टीम 123/9 का ही स्कोर बना सकी और राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से दमदार जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें: 'हम मजदूर आदमी है...' सेलेक्शन डिबेट के बीच मोहम्मद शमी का चौंकाने वाला बयान

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन है आईपीएल की नंबर-1 ओपनिंग जोड़ी? रियान पराग ने दिया ये जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com