विज्ञापन
2 days ago

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला शुक्रवार (एक मई) को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर में खेला गया. जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की तरफ से केएल राहुल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 40 गेंद में 75 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा निसंका ने 33 गेंदों में 62 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा नीतीश राणा ने 17 गेंद में 33, जबकि आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों में 25 रनों की नाबाद महत्वपूर्ण पारी खेली. (Scorecard)

आर्चर, देशपांडे और जडेजा ही चटका पाए विकेट

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आज के मुकाबले में कुल तीन गेंदबाजों ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. जिसमें जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा का नाम शमिल है. आर्चर ने राहुल,  देशपांडे ने राणा और जडेजा ने निसंका को अपना शिकार बनाया. बर्गर, बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई को काई सफलता हाथ नहीं लगी.

225 रन बनाने में कामयाब हुई थी राजस्थान रॉयल्स 

इससे पहले जयपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाने में कामयाब हुई थी. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन रियान पराग सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 50 गेंदों में 90 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए डॉनोवन फरेरा ने 14 गेंदों में तेजी ने नाबाद 47 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ध्रुव जुरेल 30 गेंद में 42 रन बनाने में कामयाब रहे. 

मिचेल स्टार्क ने चटकाए तीन विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आज के मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा काइल जेमीसन, अक्षर पटेल और थंगारसु नटराजन क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे.

आज के मुकाबले के लिए कुछ इस प्रकार थी राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डानोवन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, शुभम दुबे, जोफ़्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: केएल राहुल, पतुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइले जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन.

यह भी पढ़ें- ICC Test Rankings: टीम इंडिया ने अंग्रेजों का गुरूर किया चकनाचूर, टेस्ट रैंकिंग में लगाई जबरदस्त छलांग

RR vs DC Live Score: पराग-फरेरा की मेहनत पर राहुल-निसंका ने फेरा पानी, दिल्ली को मिली 7 विकेट से जीत

आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला शुक्रवार (एक मई) को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर में खेला गया. जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच गेंद शेष रहते सात विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की तरफ से केएल राहुल सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 40 गेंद में 75 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा निसंका ने 33 गेंदों में 62 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा नीतीश राणा ने 17 गेंद में 33, जबकि आशुतोष शर्मा ने 15 गेंदों में 25 रनों की नाबाद महत्वपूर्ण पारी खेली. 

RR vs DC Live Score: दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों में 5 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आखिरी के छह गेंदों में जीत के लिए पांच रनों की जरूरत है. ट्रिस्टन स्टब्स 11गेंद में 18 और आशुतोष शर्मा 13 गेंद में 21रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 19 ओवरों की समाप्ति के बाद 221/3 रन है. 

RR vs DC Live Score: दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों में 14 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आखिरी के 12 गेंदों में जीत के लिए महज 14 रनों की जरूरत है. ट्रिस्टन स्टब्स सात गेंद में 11 और आशुतोष शर्मा 11 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 18 ओवरों की समाप्ति के बाद 212/3 रन है. 

RR vs DC Live Score: आशुतोष शर्मा हुए चोटिल

आशुतोष शर्मा चोटिल हो गए हैं. एक घुटने पर बैठकर शॉट लगाने के प्रयास में गेंद उनके बल्ले से टकराते हुए हेलमेट से टकराई है. 

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को 18 गेंदों में जीत के लिए 30 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं. आखिरी के 18 गेंदों में जीत के लिए 30 रनों की जरूरत है. ट्रिस्टन स्टब्स पांच गेंद में चार और आशुतोष शर्मा सात गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: राहुल आउट, क्या यहां से मैदान मार पाएगी दिल्ली? रोमांचक हुआ मैच

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. अच्छे टच में नजर आ रहे केएल राहुल आउट हो चुके हैं. उन्हें आर्चर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. जिनका शानदार कैच फरेरा ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व राहुल पारी का आगाज करते हुए 40 गेंद में 75 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 15.2 ओवरों में 3-177 रन है. 

RR vs DC Live Score: दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों में 53 रनों की जरूरत

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 173/2 रन है. टीम को आखिरी के 5 ओवरों में जीत के लिए 53 रनों की जरूरत है. केएल राहुल 38 गेंद में 71 और ट्रिस्टन स्टब्स दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी पतुम निसंका (62) और नीतीश राणा (33) हैं. 

RR vs DC Live Score: नीतीश राणा आउट, दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दूसरा झटका नीतीश राणा के रूप में लगा है, जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में 33 रन बनाकर तुषार का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच जुरेल ने पकड़ा है. टीम का स्कोर 14.3 ओवरों में 2-171 रन है.

RR vs DC Live Score: दिल्ली को को 7 ओवरों में जीत के लिए 78 रनों की जरूरत

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के सात ओवरों में जीत के लिए 78 रनों की जरूरत है. केएल राहुल 32 गेंद में 62 और नीतीश राणा 13 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: केएल राहुल ने जड़ा आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक

केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का 43वां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 27 गेंद में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 11 ओवरों में 120/1 रन है. 

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवरों में बनाए 113 रन

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए हैं. टीम को आखिरी के 10 ओवरों में जीत के लिए 113 रनों की जरूरत है. केएल राहुल 25 गेंद में 48 और नीतीश राणा दो गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी पतुम निसंका (62) हैं. 

RR vs DC Live Score: पतुम निसंका आउट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहला झटका पतुम निसंका के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए 32 गेंद में 62 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं. जडेजा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 9.3 ओवरों में 1-110 रन है.

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के 100 रन हुए पूरे

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती 100 रन 8.4 ओवरों में बनाए हैं. पतुम निसंका 31 गेंद में 61 और केएल राहुल 22 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले पॉवरप्ले में बनाए 70 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले पॉपरप्ले की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 70 रन बनाए हैं. पतुम निसंका 23 गेंद में 50 और केएल राहुल 13 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: निसंका ने जड़ी आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी

पतुम निसंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर की पहली पहली फिफ्टी पूरी कर ली है. फिलहाल वह 23 गेंद में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं.

RR vs DC Live Score: निसंका अर्धशतक के करीब, दिल्ली ने 5 ओवरों में बनाए 59 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती पांच ओवरों में बिना किसी नुकसान के 59 रन बनाए हैं. पतुम निसंका 21 गेंद में 44 और केएल राहुल नौ गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 4.1 ओवर में बनाए 50 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती 4.1 ओवरों में ही 50 रन बना लिए हैं. निसंका 16 गेंद में 35 और राहुल नौ गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: 3 ओवरों में ही दिल्ली ने ठोक डाले 34 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती तीन ओवरों में 34/0 रन बनाए हैं. पतुम निसंका नौ गेंद में 19 और केएल राहुल नौ गेंद में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.  

RR vs DC Live Score: निसंका-राहुल कर रहे हैं पारी का आगाज, जीत के लिए मिला है 226 रनों का लक्ष्य

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से क्रीज पर पतुम निसंका और केएल राहुल आए हैं. विपक्षी टीम की तरफ से पहला ओवर जोफ़्रा आर्चर ने डाला. जहां दोनों बल्लेबाज 11 रन बनाने में कामयाब रहे.  

RR vs DC Live Score: पराग, फरेरा का विस्फोट, राजस्थान ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 226 रनों का लक्ष्य

जयपुर में टॉस जीतकर जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाने में कामयाब हुई है. विपक्षी टीम को निर्धारित ओवरों में अब 226 रन बनाने होंगे. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन रियान पराग सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 50 गेंद में 90 रन की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए डॉनोवन फरेरा ने 14 गेंदों में तेजी ने नाबाद 47 रनों का योगदान दिया. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ध्रुव जुरेल 30 गेंद में 42 रन बनाने में कामयाब रहे. विपक्षी टीम की तरफ से आज के मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा काइल जेमीसन, अक्षर पटेल और थंगारसु नटराजन क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

RR vs DC Live Score: शुभम दुबे आउट

राजस्थान रॉयल्स की टीम को छठवां झटका शुभम दुबे के रूप में लगा है, जो सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंद छह रन बनाकर  नटराजन का शिकार बने हैं. 

RR vs DC Live Score: 200 को पार पहुंची राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए हैं. डॉनोवन फरेरा 10 गेंद में 31 और शुभम दुबे पांच गेंद में छह रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने 18 ओवरों में बनाए 193 रन

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए हैं. डॉनोवन फरेरा छह गेंद में 20 और शुभम दुबे तीन गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: शतक से चूके कैप्टन पराग, अक्षर का बने शिकार, RR की आधी टीम आउट

राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम आउट हो चुकी है. पांचवें बल्लेबाज के रूप में कैप्टन रियान पराग आउट हुए हैं. जिन्हें विपक्षी टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. उनका शानदार कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने पकड़ा. आउट होने से पूर्व चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए पराग 50 गेंद में 180 की स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 16.4 ओवरों में 5-168 रन है. 

RR vs DC Live Score: रवींद्र जडेजा आउट

मिचेल स्टार्क को दूसरी सफलता रवींद्र जडेजा के रूप में हाथ लगी है. जडेजा को उन्होंने आशुतोष के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व वह पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 20 रन बनाने में कामयाब रहे. 

RR vs DC Live Score: शतक के करीब पराग, राजस्थान ने 16 ओवरों में बनाए 162 रन

16 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 ओवरों की समाप्ति के बाद 162/3 रन बनाए हैं. रियान पराग 49 गेंद में 90 और रवींद्र जडेजा 12 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: पहले शतक के करीब कैप्टन पराग, जडेजा भी कर रहे हैं कमाल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग धीरे धीरे अपने पहले शतक की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. 15 ओवरों की खेल के बाद वह 45 गेंद में 77 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. जडेजा 10 गेंद में 14 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दे रहे हैं. टीम का स्कोर 15 ओवरों की समाप्ति के बाद 147/3 रन है. 

RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने 13 ओवरों में बनाए 121 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के 13 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 13 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए हैं. कैप्टन रियान पराग 38 गेंद में 64 और रवींद्र जडेजा पांच गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (06), वैभव सूर्यवंशी (04) और ध्रुव जुरेल (42) हैं. 

RR vs DC Live Score: ध्रुव जुरेल आउट

राजस्थान रॉयल्स की टीम को तीसरा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है, जो तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. उनका शानदार कैच स्टब्स ने पकड़ा है. आउट होने से पूर्व जुरेल 30 गेंद में 42 रन बनाने में कामयाब रहे. टीम का स्कोर 11.4 ओवरों में 3-114 रन है. 

RR vs DC Live Score: पराग ने जड़ी फिफ्टी, 100 के पार पहुंची राजस्थान, जुरेल भी बिखेर रहे हैं चमक

रियान पराग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह 34 गेंद में 60 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो चौके और चार छक्के देखने को मिले हैं. टीम का स्कोर 11 ओवरों में 106/2 रन है. 

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने 10 ओवर में ठोके 91 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं. टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 26 गेंद में 34, जबकि कैप्टन रियान पराग 29 गेंद में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (06) और वैभव सूर्यवंशी (04) हैं. 

RR vs DC Live Score: जयपुर में धमाका कर रहे हैं पराग-जुरेल, बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कैप्टन रियान पराग (32) और ध्रुव जुरेल (29) अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर ली है. टीम को दूसरा झटका 1.5 ओवर में 12 रन के योग पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा था. 

RR vs DC Live Score: पहला पॉवरप्ले समाप्त, राजस्थान ने बनाए 56 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी का पहला पॉवरप्ले समाप्त हो चुका है. टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 15 गेंद में 21, जबकि कैप्टन रियान पराग 16 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (06) और वैभव सूर्यवंशी (04) हैं. 

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने पकड़ी लय, 5 ओवर में ठोके 36 रन

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी पारी के शुरुआती पांच ओवर समाप्त हो गए हैं. टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 13 गेंद में 18, जबकि कैप्टन रियान पराग 12 गेंद में आठ रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (06) और वैभव सूर्यवंशी (04) हैं. 

RR vs DC Live Score: राजस्थान ने शुरुआती तीन ओवरों में बनाए 21 रन

शुरुआती तीन ओवरों में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 21/2 रन बनाने में कामयाब हुई है. ध्रुव जुरेल आठ गेंद में सात और कैप्टन रियान पराग पांच गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी को किया क्लीन बोल्ड, राजस्थान को लगा दूसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है, जो पारी का आगाज करते हुए काइल जैमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए हैं. आउट होने से पूर्व सूर्यवंशी ने कुल दो गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 200.00 की स्ट्राइक रेट से चार रन बनाने में कामयाब रहे. 

RR vs DC Live Score: पहली गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर आउट, राजस्थान को लगा बड़ा झटका

राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है, जो ओवर की तीसरी ही गेंद पर मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं. उनका कैच भी स्टार्क ने ही पकड़ा है. आउट होने से पूर्व जायसवाल पारी का आगाज करते हुए तीन गेंद में छह रन बनाने में कामयाब रहे. 

RR vs DC Live Score: यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का

यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार अंदाज में खेल का आगाज किया है. उन्होंने मिचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का लगाया है. 

RR vs DC Live Score: खेल शुरू, यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर

खेल शुरू हो चुका है. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पारी का आगाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर मिचेल स्टार्क डाल रहे हैं. 

RR vs DC Live Score: पिच नंबर चार पर खेला जाएगा आज का मुकाबला

आज का मुकाबला पिच नंबर पर खेला जाएगा. जहां की स्क्वेयर बाउंड्री 63 और 69 मीटर की है, जबकि सीधी बाउंड्री 76 मीटर की है. मैच से पहले पिच काफी अच्छी नजर आ रही है.

RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: केएल राहुल, पतुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइले जैमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन.

दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट सब : डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल और आकिब नबी डार.

RR vs DC Live Score: आज के मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), डानोवन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, शुभम दुबे, जोफ़्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा.

राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट सब : एडम मिलने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यश राज पुंजा और तुषार देशपांडे.

RR vs DC Live Score: अक्षर पटेल ने बताया कई बदलाव के साथ मैदान में उतर रही है दिल्ली कैपिटल्स

वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, 'हमारी टीम में कई बदलाव हुए हैं. मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, पतुम निंसका आज के मुकाबले में खेल रहे हैं. वहीं डेविड मिलर को बाहर रखा गया है. अशोक शर्मा भी खेल रहे हैं. विकेट अच्छी लग रही है और हमें चेज करने में कोई दिक्कत नहीं है. खिलाड़ियों का एट्टीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज काफी महत्वपूर्ण है.'

RR vs DC Live Score: पराग ने पहले बल्लेबाजी करने के पीछे की वजह बताई

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. आज की पिच जयपुर की आम पिच नजर नहीं आ रही है. थोड़ी ड्राइनेस और पैची दिख रही है. उम्मीद करते हैं कि दूसरी पारी में पिच थोड़ी धीमी हो जाएगी. बिश्नोई की इस मुकाबले के लिए वापसी हुई है.' 

RR vs DC Live Score: मिचेल स्टार्क कहर बरपाने को तैयार

इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. शुक्रवार यानी कि और रात जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचेल स्टार्क का कहर देखने को मिलेगा.

RR vs DC Live Score: रियान पराग ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स करेगी पहले बल्लेबाजी

आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज (एक मई) राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com