विज्ञापन
6 minutes ago

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में आज (30 मार्च) राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी स्थित एसीए स्टेडियम (बारसापारा स्टेडियम) में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.30 बजे से देखने को मिलेगा. मैच के दौरान हर किसी की निगाहें आरआर के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी और सीएसके के अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन के ऊपर टिकी रहेंगी. सैमसन को सीएसके की टीम ने ट्रेड के तहत नीलामी से पहले अपने साथ जोड़ा है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर रहा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम को चेन्नई के खिलाफ 15 मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने राजस्थान के खिलाफ 16 मुकाबलो में बाजी मारी है. वहीं बात करें हार के बारे में तो आरआर की टीम को सीएसके के खिलाफ 16 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि सीएसके की टीम को आरआर के खिलाफ 15 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है. 

आईपीएल 2026 के लिए इस प्रकार हैं दोनों टीमों 

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, तुषार देशपांडे, केना मफाका, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, रवि सिंह, अमन राव पेराला, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, यश राज पुनिया, विग्नेश पुथुर और ब्रिजेश शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, सरफराज खान, रामकृष्ण घोष, अमन खान, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल और राहुल चाहर.

यह भी पढ़ें- 'बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है', जीत के बाद रोहित शर्मा के बारे में क्या बोले कैप्टन हार्दिक पंड्या?


 

RR Vs CSK LIVE: चोटों से परेशान है सीएसके

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सीएसके की टीम अपने खिलाड़ियों के चोटों से परेशान है. टूर्नामेंट की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही प्रमुख तेज गेंदबाज नाथन एलिस बाहर हुए हैं. उनकी जगह पर टीम में स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है. स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट से परेशान हैं और आरआर के खिलाफ मैदान में नहीं उतर पाएंगे. नतीजतन, सीएसके की टीम को अपने बैकअप खिलाड़ियों पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

RR Vs CSK LIVE: थमने का नाम नहीं ले रहा बारिश

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अभी भी बारिश जारी है. टॉस के समय में अब 30 मिनट से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में मौसम खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. 

RR Vs CSK LIVE: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, जैक फॉल्क्स, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, सरफराज खान, रामकृष्ण घोष, अमन खान, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, गुरजापनीत सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, श्रेयस गोपाल और राहुल चाहर.

RR Vs CSK LIVE: आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, तुषार देशपांडे, केना मफाका, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, रवि सिंह, अमन राव पेराला, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, यश राज पुनिया, विग्नेश पुथुर और ब्रिजेश शर्मा.

RR Vs CSK LIVE: हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स को 15, जबकि चेन्नई को 16 मुकाबलो में कामयाबी हाथ लगी है. वहीं आरआर की टीम को सीएसके के खिलाफ 16 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जबकि सीएसके की टीम को आरआर के खिलाफ 15 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

नमस्कार!

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com