14.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में सिंगल आया| आगे आकर गेंद को डिफेंड करने गए लेकिन पैड्स पर लगी बॉल| गैप में गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
14.4 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
14.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| रन भागना चाहते थे लेकिन फील्डर के आगे से इस बार रिस्क नहीं लिया|
14.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
14.1 ओवर (4 रन) चौका!!! हसरंगा के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
13.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिल सका|
13.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
13.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को टैप किया ऑफ़ साइड पर और रन हासिल हुआ|
13.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! एक बार फिर से बल्ला चलाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
13.2 ओवर (6 रन) छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| आगे डाली गई थी गेंद जिसे मिड ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारा| संपर्क बढ़िया हुआ और गेंद सीधा रोप्स के बाहर जाकर गिरी|
13.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला| गैप से एक रन हासिल किया|
13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 13 ओवर के बाद 72/6 बैंगलोर, जीत के लिए 42 गेंदों पर 73 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर शाहबाज़ अहमद और वनिन्दु हसरंगा संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...
12.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई|
12.5 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
वनिन्दु हसरंगा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.4 ओवर (0 रन) आउट!! रन आउट!!! गेम चेंजिंग मोमेंट!! दिनेश कार्तिक महज़ 6 रनों पर पवेलियन लौट गए| शाहबाज़ अहमद ये आपने क्या किया? कहीं आपने मुकाबले को दूसरी तरफ तो नहीं दे दिया, जी हाँ आपने दे दिया| उस बल्लेबाज़ को रन आउट करा दिया जो अकेले इस मुकाबले को जिता सकता था| पैड्स की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| फील्डर की ओर गई गेंद और वहीँ से रन की कॉल भी की| लेकिन जैसे ही कार्तिक आधे रास्ते में आये शाहबाज़ ने उन्हें वापिस भेज दिया| फील्डर का चहल के पास थ्रो आया जिन्होंने पहली बार में बॉल को पकड़ने में फम्बल कर दिया| कार्तिक ने ये ध्यान नहीं दिया और धीरे-धीरे वापिस हुए लेकिन दूसरी बार में चहल ने बॉल को पकड़ते हुए बेल्स उड़ाई| इस दौरान कार्तिक क्रीज़ से शॉर्ट रह गए और रन आउट करार दिए गए| 72/6 बैंगलोर, लक्ष्य से 73 रन दूर|
12.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
12.2 ओवर (4 रन) चौका! कड़क स्वीप शॉट!! कार्तिक ने आते ही अपने रंग दिखाए| इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
12.1 ओवर (0 रन) रन आउट का मौका लेकिन चूके फील्डर वहां पर!! आगे डाली गई गेंद को कार्तिक ने कवर्स की ओर पुश किया| शाहबाज़ रन लेने आधे क्रीज़ तक भागकर आ गए| कार्तिक ने रन लेने से मना किया| बल्लेबाज़ वापिस नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर भागे| फील्डर ने गेंद को गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| बाल बाल बचे बल्लेबाज़|
11.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ पैड्स को जा लगी, गेंदबाज़ द्वारा अपील हुई लेकिन उसे अम्पायर ने मना किया|
11.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ दिनेश कार्तिक ने खोला अपना खाता!!! आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला|
दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़...
11.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट रियान पराग बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| एक और झटका यहाँ पर बैंगलोर को लगता हुआ| बद से बत्तर हालत में जाती हुई बैंगलोर की टीम| रन रेट ऊपर भाग रहा था और दबाव बल्लेबाज़ के ऊपर आ रहा था| इस दबाव को कम करने के लिए क़दमों का इस्तेमाल करते हुए अश्विन पर बड़ा शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| मिस टाइम हुए, लॉन्ग ऑन फील्डर पराग की तरफ हवा में गई गेंद जिन्होंने स्वैग के साथ कैच को पकड़ा| 66/5 बैंगलोर, लक्ष्य से 79 रन दूर|
11.3 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला और रन भाग लिया|
11.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
11.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! इसी के साथ लेग बाई के रूप में भी एक रन मिल गया| गुड लेंथ पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को बैक फुट से बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बाहर की ओर गई और पैड्स को लगकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| संजू ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद ऑफ स्टंप्स को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
10.5 ओवर (3 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| दो रन पूरा किया| उसी बीच फील्डर से मिस्फील्ड हुई और तीसरे रन का मौका बन गया|
10.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.3 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| बॉल जाकर नॉन स्ट्राइकर एंड वाली विकटों से टकराई| कोई रन नहीं हुआ|
10.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
10.1 ओवर (1 रन) लेग बाई का सिंगल आया| पैड्स को लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई कसे हुए ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में इस गेंद को खेला| गैप से एक रन भाग गए| 90/6 बैंगलोर, 30 गेंदों पर 55 रनों की दरकार|