विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2021

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार स्ट्रेट शॉट खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| एक और शतकीय साझेदारी की ओर बढ़ते हुए दोनों|

9.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर कट किया, पॉइंट की ओर फील्डर मौजूद, रन नहीं मिला|

9.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!!! मयंक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ओवर कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल सीधे एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

9.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

9.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| महज़ 5 रन इस ओवर से आये| ऐसे ही कुछ और ओवरों की बैंगलोर को दरकार| 72/0 पंजाब|

8.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

8.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|

8.3 ओवर (1 रन) फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन हासिल किया|

8.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

8.1 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| दो रनों की मांग और उसे हासिल भी कर दिया|

7.6 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 8 ओवर के बाद 67 बिना किसी नुकसान के पंजाब, जीत के लिए 72 गेंदों पर 98 रन चाहिए|

7.5 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेला, एक रन आया|

7.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट लेग की ओर पुश किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|

7.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

7.2 ओवर (4 रन) चौका!!! लेग स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद को मयंक ने देखा और फाइन लेग की दिशा में गेंद को फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

7.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|

6.6 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सामने की तरफ खेला| एक ही रन से सहमत हुए| 7 के बाद 56/0 पंजाब, 78 गेंदों पर 109 रनों की दरकार|

6.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! पुश किया ऑफ़ साइड पर गेंद को जहाँ से पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे हासिल भी किया|

6.4 ओवर (1 रन) गुड लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

6.3 ओवर (1 रन) रूम बनाकर गेंद को कवर्स की तरफ जहाँ से सिंगल ही हासिल हुआ|

6.2 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर ने नकार दिया| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला, सिंगल ही मिल पायेगा|

टाइम आउट का हुआ समय साथ ही पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 49/0 पंजाब, लक्ष्य से अभी भी 116 रन पीछे| एक तगड़ी शुरुआत इस रन चेज़ में देखने को मिली है राहुल और मयंक द्वारा| कोहली को इस जोड़ी से काफी डर था और वही हो भी रहा है| अब देखना ये है कि पॉवर प्ले के बाद ये मुकाबला किस तरह से इस पिच पर चलता है|

5.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

5.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाया| एक बार फिर से हवा में गेंद लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई, एक रन मिला|

5.4 ओवर (0 रन) ओह!!! बाल बाल बचे मयंक यहाँ पर| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले में लगकर गेंद ऑफ साइड की ओर हवा में गई, गेंदबाज़ ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उन्हें पकड़ से आगे जा गिरी| रन नहीं मिला|

5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

5.2 ओवर (1 रन) बैकफुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की ओर खेला, रन लेना चाहते थे मयंक लेकिन राहुल ने मना किया, इसी बीच गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ा|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Kings, Royal Challengers Bangalore, Sharjah Cricket Association Stadium Sharjah, Indian Premier League 2021, Royal Challengers Bangalore Vs Punjab Kings 10/03/2021 Bckp10032021204187, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com