गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये रोमांचक मुकाबला जहाँ बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकटों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात चेन्नई और राजस्थान के बीच होने वाले मैच के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इस पुरस्कार को हासिल करने के बाद बात करने के दौरान विराट बेहद खुश दिखाई दिए| आगे बताया कि ये हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मुकाबला था| मैंने टीम के लिए अभी तक कुछ ख़ास नहीं किया था लेकिन आज की इस पारी से कुछ संतुष्टि मिली है| खुश हूँ कि एक मैच विनिंग पारी खेल सका| जब आपका वक़्त नहीं होता तो आपको चीज़ों को सिम्पल रखना होता है| आपको ये नहीं देखना होता कि आप क्या कर रहे हैं बल्कि आपको ये याद रखना होता है कि आपने क्या किया है| इस मुकाबले से पहले कल लगातार 90 मिनट्स तक मैंने नेट्स में पसीना बहाया था| कभी-कभी ऐसा होता है कि आपका वक़्त खराब होता है तो आप ऊपर की तरफ देखकर ये कहते हैं कि आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है| हाँ आज इस पारी में जब मैंने शमी को सामने की तरफ शॉट मारा तब मुझे ये अहसास हुआ कि हाँ आज मेरा दिन है| फैन्स से जिस तरह का समर्थन मुझे मिला है मैं उससे काफी खुश हूँ, मुझे सबसे काफी प्यार मिला है जिसका मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ|


मैच जीतकर बात करने आए बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बताया कि पूरे सीज़न हमने उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं किया जितना कि हम कर सकते थे| हाँ विराट कोहली ने नेट्स में कड़ी मेहनत की है जिसका उन्हें फ़ायदा भी मिला| आगे फाफ ने मैक्सवेल के कैच पर कहा कि वो कैच काबिले तारीफ था| हम पॉवर प्ले में कुछ विकेट्स लेने की कोशिश कर रहे थे जो हमें मिल भी गया| जाते-जाते फाफ ये कहते हुए सुनाई दिए कि मैं चाहूँगा कि रोहित की टीम जीत जाए| 

मुकाबला गंवाकर बात करने आए गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि हमने बोर्ड पर डिफेंड करने लायक स्कोर बनाया था| गेंद पिच से काफी रुककर आ रही थी इसलिए वो टोटल डिफेंड करने के लिए काफी था| हमें शुरुआत में विकेट हाथ नहीं लगी जिसके कारण हम मैच में ऊपर नहीं आ सके और शिकस्त खा बैठे| जाते-जाते हार्दिक ने कहा कि मैक्सवेल का विकेट अगर उस समय हमें मिल जाता जब स्टंप्स पर गेंद लगी और बेल्स नहीं गिरी तो मैच और भी रोमांचक होता|

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

अब अगर इस रन चेज़ की बात कर लें तो 169 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर को जिस तरह की शुरुआत चाहिए थी वो मिल गई| कप्तान फाफ और विराट ने पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े और फिर इन दोनों के विकटों के बाद ग्लेन मैक्सवेल का 18 गेंदों पर 40 रनों का कैमियो आया जिसने बैंगलोर को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया| हालाँकि इस दौरान मैक्सवेल को पहली ही गेंद पर भाग्य का साथ ज़रूर मिला| वो बोल्ड तो हुए लेकिन बेल्स नहीं गिरी जिसकी वजह से राशिद को विकेट मिलते-मिलते रह गई| उसके बाद ग्लेन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक बड़े शॉट्स लगाकर टीम को 8 गेंदों पहले फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|

हाँ अगर विराट कोहली इस मैच को जिताकर जाते तो उनका आत्मविश्वास और भी हाई हो जाता| इस जीत के साथ बैंगलोर ने चैन की सांस तो ली होगी लेकिन राहत वाली सांस लेना अभी बाक़ी है क्योंकि अगर दिल्ली अपना अगला मैच जीत जाती है तो उनके और बैंगलोर के अंक तो बराबर होंगे लेकिन बढ़िया नेट रन रेट की वजह से वो प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई कर जायेगी| वहीँ इस मुकाबले की अगर बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का गुजरात का फैसला ग़लत साबित हो गया| इस मुकाबले को जीतने के बाद भी बैंगलोर का नेट रन रेट माइनस में ही है यानी अब ये साफ़ हो गया कि दिल्ली अगर जीती तो वो आगे चली जाएगी|

दो महत्वपूर्ण अंक बैंगलोर के खाते में गए| इन दो अंकों के साथ बैंगलोर 16 अंकों पर पहुँच गई और निश्चित ही 8 विकटों की इस बड़ी जीत से बैंगलोर का नेट रन रेट भी अच्छा हुआ होगा| चेज़ मास्टर का टैग विराट कोहली के पास सालों से है और आज एक लम्बे अंतराल के बाद विराट ने अपना वही रंग दिखाया जिसके लिए वो अमूमन जाने जाते हैं| बैंगलोर की इस जीत के साथ पंजाब और हैदराबाद की प्ले ऑफ्स की उम्मीद भी समाप्त हो गई|

18.4 ओवर (4 रन) टॉप एज!! चौका मिल गया| इसी के साथ बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकटों से शिकस्त दी!!! बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी उछाल और गति से चकमा दे दिया!! लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद पर पुल शॉट लगाने गए मैक्सवेल| टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: Glenn Maxwell hits Lockie Ferguson for a 4! RCB 170/2 (18.4 Ov). Target: 169; CRR: 9.11

18.3 ओवर (4 रन) चौका!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| बैंगलोर को जीत के लिए 9 गेंद पर 3 रन चाहिए| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: Glenn Maxwell hits Lockie Ferguson for a 4! RCB 166/2 (18.3 Ov). Target: 169; RRR: 2.00

18.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर अपर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

18.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर मैक्सवेल ने सीधा शॉट गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा के पार गई, मिला चार रन| बैंगलोर को जीत के लिए 11 गेंद पर 7 रन चाहिए| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: Glenn Maxwell hits Lockie Ferguson for a 4! RCB 162/2 (18.1 Ov). Target: 169; RRR: 3.82

17.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलते हुए एक रन ले लिया| बैंगलोर को जीत के लिए 12 गेंद पर 11 रन चाहिए|

17.5 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की तरफ कार्तिक ने एक रन लिया|

17.4 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

17.3 ओवर (4 रन) चौका!!! मैक्सवेल ने लगाया एक और बाउंड्री यहाँ पर!! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को कवर्स की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: Glenn Maxwell hits Yash Dayal for a 4! RCB 155/2 (17.3 Ov). Target: 169; RRR: 5.60

17.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

17.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

17.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर मैक्सवेल ने मिड विकेट की ओर खेलकर दो रन ले लिया|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विराट का एक बड़ा विकेट इस ओवर से आया| इस गेंद को ग्लेन ने मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया| 18 गेंदों पर 21 रनों की दरकार|

16.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ कार्तिक ने खोला अपना खाता| लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|

दिनेश कार्तिक अगले बल्लेबाज़| 20 गेंदों पर 23 रनों की दरकार..

16.4 ओवर (0 रन) आउट!!! स्टंप!!! बैंगलोर को लगा दूसरा झटका!!! राशिद खान के हाथ लगी एक और सफ़लता| विराट कोहली 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और बल्ले क बीट करती हुई कीपर के हाथ में गई जहाँ से मैथ्यू वेड ने गेंद को पकड़ा और स्टंप्स पर लगा दिया| विराट खुद से काफी निराश होकर पवेलियन लौटे| एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत| 146/3 बैंगलोर| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: WICKET! Virat Kohli st Matthew Wade b Rashid Khan 73 (54b, 8x4, 2x6). RCB 146/2 (16.4 Ov). Target: 169; RRR: 6.90

16.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

16.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! कोहली के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! बैंगलोर धीरे-धीरे अपने लक्ष्य को ओर जाती हुई!!! आगे डाली गई गेंद पर सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: It's a SIX! Virat Kohli hits Rashid Khan. RCB 146/1 (16.2 Ov). Target: 169; RRR: 6.27

16.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर मैक्सवेल ने खेलकर सिंगल ले लिया|

15.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मैक्सवेल ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया| बैंगलोर को जीत के लिए 24 गेंद पर 30 रन चाहिए|

15.5 ओवर (6 रन) छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: It's a SIX! Glenn Maxwell hits Hardik Pandya. RCB 138/1 (15.5 Ov). Target: 169; RRR: 7.44

15.4 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! पुल मारने गए लेकिन गति से बीट हुए| कीपर तक गई बॉल कोई रन नहीं हुआ|

15.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर फ्लिक शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: Glenn Maxwell hits Hardik Pandya for a 4! RCB 132/1 (15.3 Ov). Target: 169; RRR: 8.22

15.2 ओवर (6 रन) छक्का!! ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| बैंगलोर vs गुजरात: Match 67: It's a SIX! Glenn Maxwell hits Hardik Pandya. RCB 128/1 (15.2 Ov). Target: 169; RRR: 8.79

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से सिंगल हासिल किया|

मैच रिपोर्ट