विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

4.5 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल टप्पा खाती हुई सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|

4.4 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेला, रन का मौका नहीं मिल सका|

4.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

4.2 ओवर (4 रन) चौका! फ्री हिट का फ़ायदा उठाते हुए गायकवाड यहाँ पर| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

4.2 ओवर (1 रन) नो बॉल!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला, रन नहीं मिला|

4.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

3.6 ओवर (6 रन) कदमताल छक्का!! जैसे ही फ्लाईटेड गेंद को देखा आगे आये और सामने की तरफ उठाकर मार दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ जहाँ से पूरे छह रन मिल गए| 35/0 चेन्नई|

3.5 ओवर (0 रन) लेग स्पिन! ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिला|

3.4 ओवर (1 रन) गुगली!! पढ़कर उसे लेग साइड पर खेला और एक रन बटोर लिया|

3.3 ओवर (0 रन) अंदर आई गेंद, बैकफुट से कवर्स की तरफ खेला, गैप नहीं मिला|

3.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

3.1 ओवर (4 रन) चौका! गेंदबाज़ पर आक्रमण| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा| चार बहुमूल्य रन मिला|

2.6 ओवर (1 रन) लॉन्कीग ऑन की दिशा में गेंद को खेला| एक रन मिला|

2.5 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|

2.4 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

2.3 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

2.2 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेला, रन का मौका नहीं बन सका|

2.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|

1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल टॉस को सीधा कवर्स फील्डर की तरफ खेला, गैप नहीं मिला| 2 के बाद 18/0 चेन्नई|

1.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! उंगलियाँ फेरकर छोटी बॉल डाली| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर पुल कर दिया| फील्डर ने भागते हुए बॉल को कट किया लेकिन दो रनों से नहीं रोक सके|

1.4 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

1.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! इस बार ऑन साइड पर खेलने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

1.2 ओवर (6 रन) छक्का! पहला मैस्किमम इस रन का चेज़ का आता हुआ| फाफ का जादू, लैप शॉट, गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार गेंद को भेज दिया| पूरे के पूरे छह रन हासिल हुए|

1.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद फाफ के लिए| गेंद की लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया|

दूसरे छोर से गेंदबाज़ी के लिए नवदीप सैनी आयेंगे..

0.6 ओवर (1 रन) एक बार फिर से थर्ड मैन की ओर गेंद को खेलकर एक रन अपने नाम कर लिया|

0.5 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप की गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|

0.4 ओवर (4 रन) पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|

0.3 ओवर (1 रन) शॉटपिच बॉल को डीप पॉइंट की तरफ कट किया, एक रन आ गया|

0.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

0.1 ओवर (1 रन) पहली गेंद पहला रन यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Royal Challengers Bangalore, Sharjah Cricket Association Stadium Sharjah, Indian Premier League 2021, Royal Challengers Bangalore Vs Chennai Super Kings 09/24/2021 Bcck09242021204174, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com