जिनेडिन जिडान के प्रशंसक रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबॉलरों को कापी करते हैं. रोहित को ला लिगा क्लब रीयाल मैड्रिड का भारत में ब्रांड दूत बनाया गया है. वह ला लिगा के इतिहास में पहले गैर फुटबॉलर है जिसे ब्रांड दूत बनाया गया है. उन्होंने कहा ,‘श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या जैसे युवा खिलाड़ी फुटबॉल के शौकीन हैं. वे फुटबालरों की हेयरस्टाइल भी अपनाते हैं'
71 from just 34 balls
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 12, 2019
A Hitman classic at the Wankhede last night#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #INDvWI @ImRo45 @BCCI pic.twitter.com/7prt8guec8
यह भी पढ़ें: केसरिक विलियम्स की गेंद पर छक्का जड़ने के बाद विराट कोहली ने यूं दी प्रतिक्रिया, VIDEO
उनके पसंदीदा फुटबालर और क्लब के बारे में पूछने पर रोहित ने जिडान और रियल मैड्रिड का नाम लिया. रोहित चाहते हैं कि रियल मैड्रिड चैम्पियंस ट्राफी जीते. फीफा विश्व कप में उनकी पसंदीदा टीम स्पेन है. उन्होंने कहा,‘इसलिए नहीं कि मैं ला लिगा से जुड़ा हूं. मुझे जिनेडिन जिडान का खेल बहुत पसंद है. उन्हें देखकर ही मैं फुटबॉल का शौकीन बना. स्पेन के कौशल का मैं मुरीद हूं.'
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसे Prithvi Shaw ने 'डबल धमाके' से दिया आलोचकों को करारा जवाब
भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम का ज्लाटन इब्राहिमोविच ईशांत शर्मा है. एमएस धोनी नंबर एक फुटबॉलर हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ अर्से में भारतीय फुटबॉल ने काफी तरक्की की है. आईएसएल ने युवा भारतीय फुटबॉलरों को मंच दिया है जिस तरह आईपीएल ने क्रिकेट में योगदान दिया है.'
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी जान लीजिए, स्पेशल स्टोरी.
ला लिगा से जुड़ने के बारे में उन्होंने कहा,‘मैं इस दिग्गज क्लब से जुड़कर काफी खुश हूं. यह अच्छा है कि भारतीय फुटबाल से जमीनी स्तर पर यह क्लब जुड़ रहा है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं