विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2016

शादी के छह महीने बाद फिर हनीमून मनाने निकले रोहित शर्मा, ट्वीट की तस्वीरें

शादी के छह महीने बाद फिर हनीमून मनाने निकले रोहित शर्मा, ट्वीट की तस्वीरें
इससे पहले रोहित दिसंबर में हनीमून मनाने फ्रांस के बोरा-बोरा आइलैंड गए थे (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के कप्तान और टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरी बार हनीमून मनाने रोम गए हैं। पिछले साल दिसंबर में रोहित की रितिका सजदेह के साथ परिणय सूत्र में बंधे थे, जिसके बाद वह फ्रांस के बोरा-बोरा आइलैंड में हनीमून मनाने गए थे।

हालांकि इसके बाद रोहित लगातार टीम इंडिया से जुड़े रहे हैं। जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टी-20 वर्ल्ड कप, एशिया कप और उसके बाद आईपीएल में रोहित वयस्त रहे। जून में होने वाले ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए उन्हें बीसीसीआई ने आराम दिया है जिसका भरपूर फ़ायदा रोहित उठा रहे हैं।

रोहित ने ट्वीट कर अपने दूसरे हनीमून का एलान किया है। यूरोप के टूर पर गए रोहित सबसे पहले रोम पहुंचे हैं। रोहित ने रोम पहुचने के बाद एक और तस्वीर ट्वीट की, जिसमें उन्होंने एयरलाइंस के स्टाफ़ और खाने की तारीफ़ जमकर तारीफ़ की। गौरतलब है कि रोहित शर्मा और रितिका की शादी व रिसेप्शन का कार्यक्रम मुंबई के ताज लैंड्स होटल में 13 दिसंबर को हुआ था। रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली भी पहुंचे थे। सचिन के अलावा मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश और बेटी ईशा भी इसमें शामिल हुए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोहित शर्मा, रितिका सजदेह, रोहित-रितिका हनीमून, इटली, Rohit Sharma, Ritika Sajdeh, Rohit-Ritika Honeymoon, Italy