मौजूदा समय में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे (India Tour Of England 2026) पर है. जहां टी20 का रोमांच समाप्त हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियों को मंगलवार यानी की 14 जुलाई से अब वनडे का रोमांच देखने को मिलेगा. आगामी सीरीज के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी भारतीय बेड़े में शामिल किया गया है. जहां उनका बल्ला चलता है तो वह एक दो नहीं कुल चार बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार है-
1- इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा अगर एक मुकाबले में भी शतक जड़ने में कामयाब होते हैं तो वह भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह विशेष उपलब्धि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. जिन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 38 साल और 327 दिन की उम्र में शतक लगाया था. उस दौरान उन्होंने 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी.
वनडे में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर - 38 साल, 327 दिन - 114 रन - बनाम बांग्लादेश - 2012
रोहित शर्मा - 38 साल, 178 दिन - नाबाद 121 रन - बनाम ऑस्ट्रेलिया - 2025
सुनील गावस्कर - 38 साल, 113 दिन - नाबाद 103 रन - बनाम न्यूजीलैंड - 1987
2- इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के बल्ले से 280 रन निकलते हैं तो वह वनडे में 12000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल देश के लिए उन्होंने 285 मैच खेलते हुए 277 पारियों में 48.83 की औसत से 11720 रन बनाए है.
भारत की तरफ से वनडे में 12000 से अधिक रन बनाने बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर - 18426 रन
विराट कोहली - 14797 रन
3- इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा 14 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल यह विशेष उपलब्धि धोनी के नाम दर्ज है. जिन्होंने भारत बनाम इंग्लैंड वनडे मुकाबले में कुल 34 छ्क्के लगाए हैं. वहीं रोहित के बल्ले से 21 छक्के निकले हैं.
4- आगामी सीरीज में 69 रन बनाते ही रोहित शर्मा सेना देशों में बतौर सलामी बल्लेबाज नौ हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन जाएंगे.
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन की मार, यह सपोर्ट स्टॉफ 'बलि का बकरा' बनने को तैयार? पहले भी रहे कई बड़े उदाहरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं