रोहित का जलवा कायम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मामले में लक्ष्मण को छोड़ा पीछे

रोहित का जलवा कायम, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मामले में लक्ष्मण को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

पहले पर्थ और फिर ब्रिस्बेन में शानदार शतक। 28 साल के रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 5वां शतक है। रोहित ने 127 गेंद पर 124 रन की पारी में 11 चौके और 3 छक्के जमाए। उन्होंने पर्थ में 171 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

शतक के मामले में वीवीएस से निकले आगे
इस शतक के साथ रोहित भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण से आगे निकल गए हैं। लक्ष्मण के नाम ऑस्ट्रेलिया में 3 वनडे शतक थे, वहीं रोहित के नाम अब 4 शतक हो गए हैं। इसके साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया में विश्व के दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज भी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई ज़मीन पर रोहित से ज्यादा शतक सिर्फ श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा के नाम हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 5 शतक बनाए थे।

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे लक्ष्मण ने ट्वीट कर रोहित को बधाई दी-

वहीं, युवराज ने भी दी बधाई-
ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 शतक
वीवीएस लक्ष्मण ने 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 106 और ज़िंबाब्वे के खिलाफ 131 रन बनाए थे। ग्राहम हिक ने 1999 में  श्रीलंका के खिलाफ एडिलेड ने नाबाद 126 और एडिलेड में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 रन बनाए थे। 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

औसत में सबसे सफल
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे ज़्यादा 3077 रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, लेकिन औसत के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध रोहित क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। रोहित ने 20 मैचों में 71.93 की औसत से 1151 रन बनाए हैं।
 

                       ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 5 बड़ी पारियां
रोहित शर्मा209बेंगलुरू
हर्शल गिब्स175जोहानिसबर्ग
सचिन तेंदुलकर175हैदराबाद
रोहित शर्मा171पर्थ
रॉबिन स्मिथ167बर्मिंघम

वनडे इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8008 पारियां खेली गयीं हैं। रोहित शर्मा ने इनमें से 20 पारियां खेली हैं। इसमें सबसे बड़ी पारी रोहित शर्मा के नाम है। टॉप 5 में उनकी दो और टॉप 10 में भी 2 पारियां शामिल हैं।
 
                         वनडे इतिहास की 5 बड़ी पारियां
रोहित शर्मा264कोलकाता
मार्टिन गप्टिल237*वेलिंग्टन
वीरेंद्र सहवाग219इंदौर
क्रिस गेल215कैनबरा
रोहित शर्मा209बेंगलुरू