Rishabh Pant dispatches huge one handed six: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वार्म अप मैच में ऋषभ पंत का जमकर कहर देखने को मिला. चोटिल होने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के बाद पुराने लय में नजर आ पाएंगे? उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इसका जवाब दे दिया है. मैच के दौरान उन्होंने जब एक हाथ से छक्का लगाया. उसे देख एक पल के लिए वहां उपस्थित हर कोई हैरान रह गया.
मैच के दौरान वह जबर्दस्त लय में नजर आए. पंत ने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 32 गेंदों का सामना किया. इस बीच 165.62 की स्ट्राइक रेट से 53 रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे. खास बात यह रही कि इस मैच में वह नाबाद रहे और रिटायर्ड आउट हुए. पंत की उम्दा पारी के दौरान कुल 4 चौके और 4 छक्के देखने को मिले.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
आईपीएल में भी हिट रहे थे पंत
चोट से वापसी करने के बाद आईपीएल 2024 में भी पंत का बल्ला जमकर चला था. उन्होंने अपनी टीम के लिए 13 मुकाबलों में शिरकत की थी. इस बीच 13 पारियों में 40.55 की औसत से 446 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली थी. टूर्नामेंट के दौरान उनका 155.40 का स्ट्राइक रेट था. उनके इसी उम्दा फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं