विज्ञापन

T20 World Cup 2026: सुपर-8 से पहले अभिषेक शर्मा पर दिग्गज रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, 'सभी टीमों को चेतावनी देता हूं, कम न आंकें"

Ricky Ponting on Abhishek Sharma Ducks; T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन निजी तौर पर उनके लिए टी20 विश्व कप अब तक बुरा सपना साबित हुआ है.

T20 World Cup 2026: सुपर-8 से पहले अभिषेक शर्मा पर दिग्गज रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, 'सभी टीमों को चेतावनी देता हूं, कम न आंकें"
Ricky Ponting on Abhishek Sharma Ducks; T20 World Cup 2026:

Ricky Ponting on Abhishek Sharma Ducks; T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला. टीम इंडिया ने इस मैच को 17 रन से जीता. जीत के बावजूद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता रही. अभिषेक शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन निजी तौर पर उनके लिए टी20 विश्व कप अब तक बुरा सपना साबित हुआ है. विश्व कप में अभिषेक अब तक एक भी रन नहीं बना सके हैं. वह लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं. 

"अभिषेक शर्मा भले ही इस टूर्नामेंट में तीन बार जीरो पर आउट हुए हों, लेकिन जैसे ही कोई बड़ा मैच आता है, वह अकेले ही मोर्चा संभाल लेते हैं. मैं उन सभी टीमों को चेतावनी देता हूं जिनके आने वाले मैच भारतीय टीम के खिलाफ हैं, वो अभिषेक शर्मा को कम न आंकें." 

यूएसए के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. नामीबिया के खिलाफ वह बीमारी की वजह से नहीं खेले थे. पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुए थे. नीदरलैंड के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन इस मैच में भी अभिषेक ने निराश किया और तीन गेंदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले बोल्ड हो गए. 

अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी अभिषेक से पहले लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट हो चुके हैं. 

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मौजूदा टी20 कप्तान दासुन शनाका के नाम है. शनाका 16 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित अपने करियर में 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं. सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय संजू सैमसन हैं. वह 7 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com