विज्ञापन

RCB vs SRH: 'यह मेरे लिए खासा जोखिम भरा रहा है', सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलने पर कोहली का 'विराट' जवाब

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad: विराट कोहली ने पहले ही मैच में तूफानी पचासा जड़कर विरोधी टीमों को बड़ा संदेश भेज दिया है

RCB vs SRH: 'यह मेरे लिए खासा जोखिम भरा रहा है', सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलने पर कोहली का 'विराट' जवाब
Indian Premier League 2026: विराट ने फॉर्म का परिचय दे दिया है
X: Social Media

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शनिवार से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण के पहले ही मुकाबले में दुनिया भर को एक बार फिर से दिखा दिया कि अभी भी उनमें कई साल की क्रिकेट बाकी है. कोहली ने 38 गेंदों और इतने ही छक्कों से नाबाद 69 रन की मैच जिताई पारी खेल कर सभी टीमों और बॉलरों को मैसेज भेज दिया कि वे उनके खिलाफ अच्छी तरफ तैयारी कर लें.कोहली ने कहा कि ब्रेक से उन्हें तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली 

कोहली ने मैच के बाद कहा,‘वापिस यहां आकर अच्छा लग रहा है. आखिरी मैच मैने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था, लेकिन हाल ही में वनडे श्रृंखलाओं में जिस तरह से बल्लेबाजी की , उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली.' अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने कहा ,‘मैं वह शॉट्स नहीं खेल रहा था, जो आम तौर पर नहीं खेलता. मुझे पता है कि मैं लय में हूं और मैंने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है, तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा. हमारे पास अच्छी शुरूआत का मौका था और हमने वही किया.'

सिर्फ एक ही प्रारूप खेलने के बारे में पूछने पर विराट बोले, ‘पिछले 15 साल से जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिये तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का जोखिम अधिक रहा है. इसलिये इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली'

उन्होंने कहा,‘जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश रहती है. कभी तैयारी के बिना नहीं आता. अतिरिक्  विश्राम से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली. अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं, तो टीम के लिये योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है.' देवदत्त पडिक्कल की 26 गेंद में 61 रन की पारी को शानदार बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं पावरप्ले में आक्रामक खेलना चाहता था लेकिन जब मैने उसे इस तरह खेलते देखा तो उसे अधिक स्ट्राइक देने की कोशिश की. उसने एक बेहतरीन पारी खेलकर मैच सनराइजर्स की जद से बाहर कर दिया.'


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com