आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आगामी टूर्नामेंट की गंभीरता को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने खुद को परखने का विचार बनाया था. जहां वह पास भी रहे. 32 वर्षीय खिलाड़ी ने एक गली क्रिकेट मुकाबले में खुद के सामने 15 गेंदों में 40 रनों के लक्ष्य को हासिल करने की चुनौती रखी थी. जहां उनकी बल्लेबाजी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. मगर आखिर में वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे.
जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में बनाने थे 12 रन
जीत के लिए जितेश शर्मा को आखिरी के छह गेंदों में 12 रनों की जरूरत थी. ओवर की शुरुआत डॉट बॉल से हुई. मगर दूसरी गेंद पर उन्होंने गियर बदला और चौका बटोरने में कामयाब रहे. वह यहीं नहीं रुके. अगली गेंद पर छक्का जड़ते उन्होंने लक्ष्य को आसान कर दिया. मगर इसके बाद दो गेंदों पर वह बीट हो गए. जिसके बाद आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी. मगर यहां उन्होंने लोगों को निराश नहीं किया और छक्का लगाते हुए सबका दिल जीत लिया.
Jitesh Sharma playing gully cricket with fans and completing a special challenge — so fun to watch! 🔥 pic.twitter.com/o67DeUAXdb
— Sonu (@Cricket_live247) March 18, 2026
पिछले साल आरसीबी की जीत में जितेश ने निभाई थी अहम भूमिका
आईपीएल 2025 की खिताबी जीत में जितेश शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उस दौरान उन्होंने टीम के लिए 11 पारियों में 37.28 की औसत 261 रनों का योगदान दिया था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176.35 का रहा था.
जितेश शर्मा का आईपीएल करियर
बात करें जितेश शर्मा के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 55 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 47 पारियों में 25.41 की औसत से 991 रन निकले हैं. जितेश के नाम आईपीएल में एक अर्धशतक दर्ज है. 62 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: KKR की टीम किस प्लेयर के लिए प्रतिदिन टिकट बुक और रद्द कर रही है? नाम जान हो जाएंगे हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं