विज्ञापन

न कपिल, न इमरान, रजाउल्लाह ने रच दिया इतिहास, बने 93 साल में एशिया के पहले ऑलराउंडर, पलट दिए टेस्ट के 148 साल के पन्ने

नियति जब किसी खिलाड़ी को 'जन्म' देती है, तो वह एक अलग ही कहानी गढ़ता है. और शायद पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा कारनामा कर इसकी शुरुआत कर दी है

न कपिल, न इमरान, रजाउल्लाह ने रच दिया इतिहास, बने 93 साल में एशिया के पहले ऑलराउंडर, पलट दिए टेस्ट के 148 साल के पन्ने
Rajaullah: पूरे क्रिकेट जगत में रजाउल्लाह के चर्च हैं
source: X

क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आते हैं, जाते हैं, एक से बढ़कर एक ऑलराउंडर आए-गए. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनका जन्म नियति तय करती है. और जब ये कुछ खास करते हैं, तो इतिहास रच जाता है, खेल जगत सहम जाता है! हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में पाकिस्तान के रजाउल्लाह ने किया, वह पाकिस्तान और भारत को मिलाकर कोई भी एशियाई खिलाड़ी संयुक्त इतिहास के करीब 93 साल में भी नहीं कर सका. और खुद रजाउल्लाह ने भी सपने में नहीं सोचा होगा कि नियति ने उनके लिए ऐसी शानदार स्क्रिप्ट लिखी है. पाकिस्तान के सात खिलाड़ी वापस बुला लिए गए, रजाउल्लाह के पास पासपोर्ट भी तैयार नहीं था, लेकिन फिर जो क्रिकेट जगत ने देखा, तो फिर मानना ही पड़ेगा कि जब ईश्वर तय करता है, तो कुछ ऐसा ही शानदार होता है.

बर्मिंघन में नंबर-9 पर बैटिंग करने वाले रजाउल्लाह ने पहली पारी में 11 रन बनाए, तो वहीं गेंद से अंग्रेजों पर वार करते हुए चार विकेट चटकाए. रजाउल्लाह सिर्फ 1 विकेट से डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट चटकाने से चूक गए. लेकिन अगली पारी में जब रजाउल्ला बैटिंग के लिए उतरे, तो उन्होंने मानो दुनिया को अपना परिचय दिया. सिर्फ 63 गेंदों पर  चार चौकों और 9 छक्कों से 81 रन बनाए, तो उन्होंने टेस्ट इतिहास के 148 साल के पन्ने पलट दिए. और वह इन सालों में पहले ही टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन गए. चलिए जानिए कि ये टॉप 5 कौन हैं. और कब-कब इन्होंने कारनामे को अंजाम दिया.

टेस्ट इतिहास में पहले ही टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ करने वाले 5 शीर्ष ऑलराउंडर

खिलाड़ीटीमबनामबनाम रनचटकाए विकेट
अल्बर्ट ट्रॉटऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड (1895)110* (38* & 72*)    8 विकेट
ब्रूस टेलरन्यूजीलैंडभारत (1965)105    5 विकेट
टोनी ग्रेगइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया (1972)1195 विकेट
विली बेट्सइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया (1881)1054 विकेट
रज़ाउल्लाहपाकिस्तानइंग्लैंड (2026)    814 विकेट

यह भी पढ़ें: 'मुझे पेस से डर नहीं लगता', आर्चर की धुनाई करने के बाद पाकिस्तान के नए हीरो ने अपने बयान से लूट ली महफिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Razaullah, Pakistan, Pakistan Cricket Board, England, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com