विज्ञापन

RCB या GT, IPL 2026 फाइनल में जीत का दावेदार कौन? महामुकाबले से पहले अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी

Ravichandran Ashwin on RCB vs GT IPL 2026 Final: IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में RCB और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाली खिताबी भिड़ंत पर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

RCB या GT, IPL 2026 फाइनल में जीत का दावेदार कौन? महामुकाबले से पहले अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी
Ravichandran Ashwin on RCB vs GT IPL 2026 Final:

Ravichandran Ashwin on RCB vs GT IPL 2026 Final: पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने महामुकाबले से पहले बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उनका मानना है कि आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने खिताब को बचाने में कामयाब रहेगी. अश्विन ने कहा कि आरसीबी इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार है और वह सिर्फ अपनी गलतियों के कारण ही यह मुकाबला हार सकती है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस खिताबी मुकाबले में आरसीबी की टक्कर गुजरात टाइटंस (GT) से होनी है. आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में गुजरात को ही मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. इस सीजन के लीग स्टेज में आरसीबी का प्रदर्शन अच्छा रहा, जहां टीम ने 14 मैचों में से 9 में जीत दर्ज की और 5 में उसे हार मिली.

अश्विन ने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "जीटी अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और उन्होंने वहां दबदबा या इसे एक किला बना दिया है. यह कुछ ऐसा है जो वास्तव में उन्हें फाइनल में जाने के लिए अतिरिक्त जोश देगा. आरसीबी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह पहले बल्लेबाजी करते हैं या फिर गेंदबाजी. यह उनका फाइनल है. वह प्रबल दावेदार के तौर पर जा रहे हैं. आरसीबी को बस पूरे सीजन की तरह ही आक्रामक क्रिकेट खेलनी चाहिए."

पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी ने एकतरफा खेल दिखाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के जड़े. उनके अलावा विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन और क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया था.

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 162 रनों पर ही सिमट गई. गुजरात के लिए राहुल तेवतिया ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बड़े बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए. आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या को दो-दो विकेट मिले.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com