भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पिछले लंबे समय से आउट फॉर्म चल रहे हैं. यहीं नहीं अगले सीजन तक वह 37 साल के हो जाएंगे. यही सब वजहें है कि चयनकर्ता अब उनसे आगे के बारे में सोच रहे हैं. कई खिलाड़ियों का नाम कप्तानी के लिए आगे आया है. मगर देश के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का कुछ अलग ही विचार है. आईसीसी की रिव्यू मीटिंग में उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया है. मगर 2028 के टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए संजू (संजू सैमसन) बड़ा ऑप्शन हो सकते हैं.'
रवि शास्त्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) अब सिर्फ प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि मैच विनर और लीडर के रूप में खुद को साबित कर चुके हैं. शास्त्री के मुताबिक आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में सैमसन ने जिस तरह से जिम्मेदारी उठाई है. उससे उनकी मैच्योरिटी साफ दिखाई पड़ती है.
पूर्व हेड कोच के मुताबिक सैमसन की प्रतिभा पर कभी कोई सवाल नहीं था. मगर उन्होंने अब अपनी निरंतरता से हर किसी का मुंह बंद कर दिया है. आपको बता दें कि पहले हर कोई सैमसन के खेल की सराहना करता था. मगर लोगों का यह भी विचार था कि वह लगातार रन नहीं बना पाते हैं. यही वजह है कि अक्सर वह टीम से बाहर ही रहते थे.
दबावपूर्ण परिस्थितियों में सैमसन के खेल की सराहना करते हुए शास्त्री ने कहा कि आने वाले दो-तीन सालों में लोगों को सैमसन का और बेहतर रूप देखने को मिलेगा. उन्होंने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों जगहों पर जिस तरह से मैच्योरिटी दिखाई है. वह कप्तानी के भी प्रबल दावेदार हैं.
यह भी पढ़ें- 'ओए अंधेरे', मजाक-मजाक में नस्लवाद तक पहुंची अर्शदीप और तिलक की बातचीत, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं