विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2020

Aus vs Ind 2nd Test: अश्विन ने स्मिथ को 0 पर आउट कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले ऑफ स्पिनर बने

Aus Vs Ind 2nd Test: सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) के दो विकेट की मदद से भारत (India) ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन शुरूआती सत्र में आस्ट्रेलिया के तीन विकेट 65 रन पर निकाल दिये. कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कुशल कप्तानी से भारत ने टर्न और उछाल लेती पिच पर पहले सत्र में दबदबा बना लिया

Aus vs Ind 2nd Test: अश्विन ने स्मिथ को 0 पर आउट कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले ऑफ स्पिनर बने
Aus vs Ind 2nd Test: अश्विन ने स्मिथ को 0 पर आउट कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले ऑफ स्पिनर बने

Aus Vs Ind 2nd Test: सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) के दो विकेट की मदद से भारत (India) ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन शुरूआती सत्र में आस्ट्रेलिया के तीन विकेट 65 रन पर निकाल दिये. कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कुशल कप्तानी से भारत ने टर्न और उछाल लेती पिच पर पहले सत्र में दबदबा बना लिया. जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर में जो बर्न्स को आउट किया जिनका खराब फार्म जारी रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके. बुमराह की गेंद पर बल्ला अड़ाकर वह विकेट के पीछे ऋषभ पंत को कैच दे बैठे. वहीं 11वें ओवर में आये अश्विन ने अपने दूसरे ओवर में मैथ्यू वेड को पवेलियन भेजा.वेड ने 39 गेंद में 30 रन बनाये लेकिन स्क्वेयर लेग पर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को कैच थमा दिया.  इसके बाद 124 रन के स्कोर पर ट्रेविस हेड को बुमराह ने स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया.

Aus vs Ind 2nd Test: गंभीर ने उठाए नीति पर सवाल, बोले कि न इससे पंत का भला होगा, न साहा का

अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल (Shubhman Gill) से टकराने के बावजूद जडेजा ने कैच लपक लिया. इसके एक ओवर बाद अश्विन ने स्टीव स्मिथ के रूप में बड़ा विकेट लिया । स्मिथ खाता भी नहीं खोल पाये और उन्होंने लेग गली में नये उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा को कैच थमाया. लंच के समय मार्नस लाबुशेन 28 और ट्रेविस हेड चार रन बनाकर खेल रहे थे.  अश्विन की गेंद पर लाबुशेन भी पगबाधा की अपील पर बाल बाल बचे.  अंपायर रिव्यू से पता चला कि गेंद स्टम्प को छोड़कर जा रही थी. 

अश्विन ने स्मिथ को आउट कर बनाया यह रिकॉर्ड

अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ को रिकॉ़र्ड पांचवीं बार आउट करने का कमाल किया. टेस्ट क्रिकेट में वो इलकौते ऐसे ऑफ स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने स्मिथ को सबसे ज्यादा बार आउट किया है. पहले टेस्ट मैच में भी अश्विन ने स्मिथ को स्लिप में कैच आउट कराया था तो वहीं दूसरे टेस्ट में लेग गली में स्मिथ कैच आउट होकर पवेलियन लौटे.

इसके साथ-साथ अश्विन पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्‍होंने स्मिथ को शून्‍य पर आउट किया हो. वहीं, मेलबर्न बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले सेशन में एक से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले स्पिनर भी बन गए

(इनपुट भाषा से भी)

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Ajinkya Madhukar Rahane, Steven Peter Devereux Smith, Australia Vs India 12/26/2020 Auin12262020195483, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com