- राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को छह रन से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की
- राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रन बनाए .
- गुजरात की टीम ने साइ सुदर्शन की 73 रन की पारी के बावजूद आठ विकेट पर 204 रन ही बनाए
Rajasthan Roayls Won Thiller In Last 2 Overs: तुषार देशपांडे के सटीक आखिरी ओवर की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया. रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत और गुजरात की लगातार दूसरी हार थी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतकों के दम पर छह विकेट पर 210 रन बनाये थे लेकिन साइ सुदर्शन की 73 रन की पारी के बावजूद गुजरात की टीम आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी. एक समय सात विकेट 161 रन पर गिर गए थे लेकिन कैगिसो रबाडा (नाबाद 23) और कार्यवाहक कप्तान राशिद खान (24) टीम को जीत के करीब ले गए और आखिरी ओवर में 10 रन की ही जरूरत थी.
🚨🚨Rajasthan Royals has pulled the heist tonight.
— Rajiv (@Rajiv1841) April 4, 2026
GT needed just 15 runs with set Rabada & Rashid batting. Then Archer & Deshpande bowled one of the greatest 19th & 20th over of IPL.
Last 2 overs tonight - 1, 0, 1, 1, 0, 1b, wd, 1, 1, 1, 0, wk, 0pic.twitter.com/z1LWfUjANl
रियान पराग ने चौंकाया
ऐसे में रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने नांद्रे बर्गर की बजाय देशपांडे को गेंद सौंपकर सभी को चौंका दिया. गेंदबाज ने हालांकि अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए पहली वाइड गेंद के अलावा सभी सटीक गेंदें डाली. इस ओवर में चार रन ही बन सके और छक्का लगाने के प्रयास में राशिद सीमारेखा के पास जोफ्रा आर्चर को कैच दे बैठे.
The defining moment 👊
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
🎥 @rajasthanroyals clinch a #TATAIPL classic by 6⃣ runs to jump to the 🔝 of the points table 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#KhelBindaas | #GTvRR pic.twitter.com/XGjFMb7bHy
आखिरी दो ओवर में पलटी बाजी, ऐसा था पूरा रोमांच
आखिरी दो ओवर में गुजरात को जीत के लिए 15 रन बनाने थे लेकिन 19वें ओवर में आर्चर ने सिर्फ चार रन और आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने केवल 4 रन देकर मैच को पलट दिया. राजस्थान की टीम केवल 6 रन से मैच जीतने में सफल रही, मैच में पहले राजस्थान ने बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 210 रन बनाए जिसके बाद गुजरात की टीम 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी.
Easily one of the best games in @IPL history. Archive this one! @ParagRiyan , you have got Balls of steel and a big future ahead, especially in a leadership role. Outstanding temperament. Well played! IPL Zindabad! @rajasthanroyals #GTvsRR #IPL2026 pic.twitter.com/Zc3mi0blak
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) April 4, 2026
रवि शास्त्री भी हैरान- IPL ज़िंदाबाद
राजस्थान की जीत के बाद रवि शास्त्री ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को लेकर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है. शास्त्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "आईपीएल के इतिहास के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक। इसे तो Archive करके रख लेना चाहिए. रियान पराग तुममें सचमुच 'स्टील के जिगरा' है और तुम्हारा भविष्य बहुत उज्ज्वल है, खासकर एक लीडरशिप रोल में. ज़बरदस्त संयम. बहुत बढ़िया खेले. IPL ज़िंदाबाद"
ये भी पढ़ें- GT vs RR: वैभव सूर्यवंशी का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं