विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2022

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स लेटेस्ट स्कोर

गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद हार्दिक बात करने आये और काफी खुश दिखे| आगे उन्होंने कहा कि इस जीत से काफी ख़ुशी हो रही है और हम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँच गए ये काफी अच्छी बात है| आगे हार्दिक ने कहा कि कप्तानी हमेशा मजेदार होती है। टीम अच्छा खेल रही है। मैं चाहता था कि हम सब एक दूसरे की खुशी के लिए खुश रहें। यह टीम के लिए अच्छा काम कर रहा है।

संजू सैमसन ने बात करते हुए कहा कि आप कह सकते हैं कि गुरजात ने 10-15 रन अधिक बनाए। लेकिन मैं उनके बल्लेबाजों को श्रेय देना चाहूंगा। हार्दिक ने बहुत अच्छी पारी खेली, उन्होंने उस स्कोर को हासिल करने के लिए वास्तव में अच्छा खेला। अगर हमारे हाथ में विकेट होते तो मुझे लगता है कि यह पीछा करने योग्य था। रन रेट के मामले में हम लगभग वहां थे, पावरप्ले में हमारे पास वास्तव में बेहतर रन रेट था, लेकिन हम विकेट गंवाते रहे। निश्चित रूप से बोल्ट को याद किया। उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आएंगे। हार्दिक का आज का दिन बहुत अच्छा रहा, उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की, गेंदबाजी की और क्षेत्ररक्षण किया। आगे कहा कि अगले गेम में सीखना और मजबूत वापसी करना बहुत महत्वपूर्ण है।

पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...

आज के मुकाबले में उन्होंने तीन सफलताएं हासिल की| साथ ही साथ फर्ग्युसन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 बड़े बड़े शिकार किये| जबकि हार्दिक और शमी को 1-1 विकेट हाथ लगी| डेथ ओवर्स के दौरान गेंदे तो काफी बच गई थी लेकिन राजस्थान के लिए वैसे कोई बल्लेबाज़ नहीं थे जो बड़े बड़े शॉट्स लगा सकते और अंत में 37 रनों से मात खाते हुए पॉइंट्स टेबल में ये टीम पहले पायदान से नीचे की तरफ सरक गई|

कप्तान संजू सैमसन के साथ साथ पिछले मैच के हीरो हेटमायर भी एक बढ़िया शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने से चूक गए| डेथ ओवरों में जब राजस्थान को पॉवर हिटर्स की अहम ज़रुरत थी, तब नीषम और पराग के दो बैक टू बैक विकेट से मुकाबले में राजस्थान को बैकफुट पर ढकेल दिया गया| गुजरात के लिए युवा यश दयाल का आज शानदार डेब्यू रहा, हालाँकि पहले ओवर में बटलर ने उन्हें आड़े हाथ लिया लेकिन आखिरी गेंद पर पडिकल का विकेट लेकर उन्होंने शानदार वापसी की और फिर मध्यक्रम में डुसेन का विकेट लेकर अपने दिन को और भी शानदार बना दिया|

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला आज संजू सैमसन के लिए सही नहीं साबित हुआ| गुजरात जैसी बढ़िया बल्लेबाज़ी लाइन अप को 192 का बड़ा स्कोर बनाने दिया और फिर उसके बाद रन चेज़ में जिमी नीषम की झुझारू पारी ने अंतिम समय तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनका अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ते हुए मुकाबले को पूरी तरह से अपनी टीम की ओर मोड़ दिया| हाँ, इसी बीच जोस डी बॉस की आक्रामक शुरुआत ने मुकाबले को पूरी तरह से राजस्थान की ओर मोड़ दिया था लेकिन जैसे ही बटलर का विकेट गिरा तो फिर बाक़ी के बल्लेबाज़ इस रन चेज़ में कुछ ख़ास नहीं कर सके|

दो महत्वपूर्ण अंक गुजरात के खाते में दर्ज हो हुए| इन दो अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई गुजरात की टीम| कप्तान हार्दिक ने आज एक बार फिर से खेली कप्तानी पारी और टीम को संकट से निकालकर एक बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया| भले ही शतक न लगा पाए हार्दिक लेकिन 87 रनों की ये पारी किसी शतक से कम नहीं आंकी जायेगी| पिछले मुकाबले में भी शुरूआती झटकों के बाद हार्दिक ने अपनी टीम को सम्भाला था और आज भी कुछ वैसा ही कारनामा अंजाम दिया|

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का ये मुकाबला जहाँ गुजरात ने राजस्थान की टीम को 37 रनों से शिकस्त देते हुए चौथी जीत हासिल कर लिया और साथ में पॉइंट्स टेबल में भी पहले स्थान पर अपना कब्ज़ा जमा लिया| आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात हैदराबाद और कोलकाता के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि मुंबई के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

एक शानदार मुकाबला आज हमें फिर से देखने को मिला जहाँ अंतिम समय तक रोमांच बरकरार था| टॉप की टीम नीचे की तरफ खिसक गई यही तो इस लीग का मज़ा है दोस्तों!!

19.6 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! इसी के साथ गुजरात ने राजस्थान की टीम को 37 रनों से शिकस्त देते हुए चौथी जीत हासिल कर लिया और साथ में पॉइंट्स टेबल में भी पहले स्थान पर अपना कब्ज़ा जमा लिया!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ शॉट खेलने गए| गेंद बल्लेबाज़ के सर ऊपर से कीपर की ओर गई| कैच आउट की हुई अपील, अम्पायर सहमत नहीं| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अम्पायर ने बताया कि गेंद बिना बल्ले को टच हुए कीपर के पास गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|

19.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! जोर से एक बार फिर से बल्ला घुमाया लेकिन गति कम होने के कारण बल्ले से संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|

19.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! बड़ा शॉट लगाने गए बल्लेबाज़ और मिस कर गए| कोई रन नहीं|

19.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! इंडियन टी20 लीग में डेब्यू करते हुए यश दयाल ने हासिल किया तीसरी सफ़लता| युजवेंद्र चहल 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को समझ नहीं पाए बल्लेबाज़ और डिफेंड करने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई जहाँ से विजय शंकर ने पकड़ा कैच| 155/9 राजस्थान|

19.2 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड इकेट की ओर पुल लगाया| गैप में गई बॉल, 2 रन मिला|

19.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

18.6 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 6 गेंदों पर 40 रन चाहिए|

18.5 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| 7 गेंदों पर 41 रन चाहिए|

18.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

18.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

18.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

18.1 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|

17.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया| 12 गेंदों पर 44 रन चाहिए|

17.5 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

17.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|

17.3 ओवर (1 रन) पुल किया इस गेंद को मिड विकेट की तरफ| हवा में गई गेंद, नो मेंस लैंड में गिरी, एक रन मिल गया|

चहल को अब बल्लेबाज़ी के लिए आना होगा...

17.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कॉट एंड बोल्ड!!! गुजरात की टीम मुकाबले में अपनी पकड़ बनाती हुई!!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी पहली विकेट| जिमी निशम 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की धीमी गेंद| बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की ओर खेलने गए| बल्ले का टॉप इ लेकर गेंद हवा में गई जहाँ से हार्दिक ने गेंद को देखा और खुद ही कैच किया| 147/8 राजस्थान| राजस्थान vs गुजरात: Match 24: WICKET! James Neesham c & b Hardik Pandya 17 (15b, 1x4, 0x6). RR 147/8 (17.2 Ov). Target: 193; RRR: 17.25

17.1 ओवर (2 रन) विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर दो रन लिया|

16.6 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया| राजस्थान की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 48 रन चाहिए|

16.5 ओवर (4 रन) चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| राजस्थान vs गुजरात: Match 24: James Neesham hits Rashid Khan for a 4! RR 144/7 (16.5 Ov). Target: 193; RRR: 15.47

16.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

16.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

16.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला| फ्लैट गई गेंद फील्डर की तरफ, कैच इट की मांग भी हुई लेकिन फील्डर से आगे गिर गई बॉल|

16.1 ओवर (0 रन) गुगली गेंद, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

प्रसिद्ध कृष्णा अगले बल्लेबाज़...

15.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! एक और बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ!! लॉकी फर्ग्यूसन के हाथ लगी तीसरी विकेट| रियान पराग 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लो फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधे मिड विकेट बाउंड्री पर खड़े फील्डर शुभमन गिल के हाथ में गई| बल्लेबाज़ ने लेग अम्पायर को कहा नो बॉल देखने को जिसके बाद रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की सही गेंद डाली गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 138/7 राजस्थान, जीत के लिए 24 गेंदों पर 55 रन चाहिए|

15.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|

15.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

15.3 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

15.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| राजस्थान vs गुजरात: Match 24: It's a SIX! Riyan Parag hits Lockie Ferguson. RR 136/6 (15.1 Ov). Target: 193; RRR: 11.79

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com