Ashwin on Ayush Mhatre's 'Careless' Injury Management: आर अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स की आलोचना की है कि और कहा कि, उन्होंने आयुष म्हात्रे की चोट को ठीक से मैनेज नहीं किया. सीएसके का इस सीजन का सफर चोटों की वजह से काफी मुश्किलों भरा रहा है. धोनी अभी तक सीएसके के लिए नहीं खेले हैं, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस चोट की वजह से शुरुआती मैच नहीं खेल पाए हैं. और अब इस लिस्ट में नया नाम म्हात्रे का जुड़ गया है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. अश्विन इस बात से हैरान थे कि जब म्हात्रे को चलने में भी दिक्कत हो रही थी, तब भी सीएसके ने उन्हें वापस क्यों नहीं बुलाया, जबकि CSK उस समय आसानी से मैच जीत रही थी. अश्विन ने इस फ़ैसले को 'चौंकाने वाला' बताया.
अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "यह क्रैम्प नहीं हो सकता था, क्योंकि उन्होंने फील्डिंग तो की ही नहीं थी. अगर फील्डिंग न करने के बावजूद उन्हें क्रैम्प आ गया था, तो हमें उनके हाइड्रेशन पर ध्यान देना होगा. ठीक है, मान लेते हैं कि यह क्रैम्प नहीं था. चलिए, यह मान लेते हैं कि यह कोई चोट थी. आपके फिजियो आए और उन्होंने म्हात्रे को चेक भी किया. वह बुरी तरह से वह लंगड़ा रहे थे, फिर भी आप उनसे एक और गेंद खेलने और विकेटों के बीच दौड़ने के लिए कह रहे थे. "
अश्विन ने आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आया. जब वह लंगड़ाकर चल रहा था, तो क्या उसे रिटायर होकर बाहर नहीं चले जाना चाहिए था? इस सीजन में, आयुष म्हात्रे स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. मुझे समझ नहीं आता कि वे उसके साथ इतनी लापरवाही से कैसे पेश आ सकते हैं. मैं हैरान रह गया."
अश्विन ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "कमेंट्री बॉक्स में मौजूद हर किसी ने अपना माइक टेबल पर रख दिया और जो कुछ हो रहा था, उसे पूरी हैरानी के साथ देखते रहे. यह बहुत ही ज़्यादा चौंकाने वाला था।"
अश्विन का मानना है कि म्हात्रे कुछ समय के लिए खेल से बाहर रहेंगे.. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसा नहीं लग रहा था कि म्हात्रे को क्रैम्प्स हुए हैं. उन्होंने कहा कि अगर यह ग्रेड 2 की चोट है, तो वह छह हफ़्तों तक बाहर रह सकते हैं. अश्विन ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह वापस आ जाएगा, लेकिन जिस तरह के हालात दिख रहे हैं, मुझे डर है कि वह कुछ समय के लिए बाहर ही रहेगा."
ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं