
9.5 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला, एक रन हासिल किया|
9.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|
9.3 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में कट किया| डीप कवर्स से भागकर रवी बिश्नोई ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 ले लिया|
9.2 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर जाकर जगह बनाते हुए धवन ने डीप पॉइंट की ओर कट किया जहाँ से सिंगल मिला|
9.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ब्रार के कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस गेंद को स्मिथ ने लाइन में आकर आँखों के नीचे डिफेंड कर दिया| 81/1 दिल्ली| 66 गेंदों पर 86 रनों की दरकार|
8.5 ओवर (1 रन) इस बार फाइन लेग फील्डर की तरफ गब्बर का स्वीप शॉट जहाँ से एक रन मिल पायेगा|
8.4 ओवर (2 रन) पैड्स पर धवन के डाली गई गेंद| फाइन लेग की तरफ उसे फ्लिक किया जहाँ से दो रन भाग लिया|
8.3 ओवर (1 रन) बैकफुट से पंच करते हुए स्मिथ ने लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया|
8.2 ओवर (2 रन) बैकफूट से डीप पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से 2 रन मिल सका|
8.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कट लगाने गए थे स्मिथ यहाँ पर लेकिन सीधी रही गेंद से चकमा खा गए थे|
7.5 ओवर (2 रन) लेग स्पिन!!! मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को फ्लिक कर दिया| फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने सिंगल हासिल किया|
7.4 ओवर (4 रन) चौका!!! स्मिथ के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गुगली गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर मिला चार रन|
7.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
7.2 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
7.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|
6.6 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच!! लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
6.5 ओवर (0 रन) टर्न के साथ गेंद को स्मिथ ने गेंद को खेला और सम्मान दिया|
6.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से धवन ने इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
6.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया|
अब कौन होंगे अगले बल्लेबाज़? स्टीव स्मिथ आये हैं यहाँ पर...
6.1 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! दिल्ली को लगता हुआ पहला झटका| टाइम आउट के बाद पहली ही गेंद पर पंजाब को मिली सफलता| पृथ्वी शॉ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे| हरप्रीत ब्रार को अपनी पहली ही गेंद पर मिली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए| गेंद के लाइन में नही आ सके, गेंद टप्पा खाकर टर्न होती हुई शॉ को बीट कर गई और सीधे ऑफ स्टंप को जा लगी| काफ़ी खुश यहाँ पर हरप्रीत ब्रार| 63/1 दिल्ली|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 63 बिना किसी नुकसान के दिल्ली| पंजाब के गेंदबाजों अभी तक विकेट प्राप्त नही हो सकी हैं| ऐसे में उनके कप्तान मयंक अगरवाल चाहेंगे कि एक विकेट को हासिल करते हुए मैच में वापसी किया जाए| फ़िलहाल क्रीज़ पर पृथ्वी शॉ के साथ शिखर धवन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऋषभ पंत की सेना को जीत के लिए 84 गेंदों पर 104 रन चाहिए...
5.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई एक महंगे पॉवर प्ले की समाप्ति| इस गेंद को कवर्स की तरफ धवन ने ड्राइव किया| हूडा शायद गेंद को पकड़ते वक़्त मिसजज कर गए कि डाईव लगाए या पीछे जाए| इतने में गेंद निकल गई और सरसराते हुए कवर्स बाउंड्री को चूम आई और मिले पूरे चार रन| जॉर्डन फील्डर के इस प्रदर्शन से निराश दिखे| 63/0 दिल्ली|
5.5 ओवर (1 रन) इस बार रूम बनाकर लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
5.4 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
5.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! शॉर्ट बॉल पर शॉ ने ऐसा शॉट लगाया कि मिले पूरे छह रन| लेंथ में छोटी डाली गई थी ये गेंद जिसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| एक बार जहाँ इनके बल्ले से लगी तो फिर स्टैंड्स में ही पाई जाती है गेंद|
5.2 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
5.1 ओवर (2 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन दो रनों से नहीं रोक पाए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए सिंगल हासिल किया|