विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक जीत की खुशी में 'Preity Zinta' का रिएक्शन वायरल, फ्लाइंग किस करती दिखीं..

KXIP vs SRH: आईपीएल 2020 (IPL 2020)  के 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के गेंदबाजोें ने कमाल करते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 12 रन से हरा दिया.

IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक जीत की खुशी में 'Preity Zinta' का रिएक्शन वायरल, फ्लाइंग किस करती दिखीं..
IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक जीत की खुशी में 'Preity Zinta' का रिएक्शन वायरल, फ्लाइंग किस करती दिखीं..
  • किंग्स इलेवन ने हैदराबाद को रोमांचक मैच में हराया
  • पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल
  • सोशल मीडया पर वायरल हुई तस्वीर

KXIP vs SRH: आईपीएल 2020 (IPL 2020)  के 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के गेंदबाजोें ने कमाल करते हुए हारी हुई बाजी को पलट दिया और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 12 रन से हरा दिया. एक समय हैदराबाद की टीम जीत के दरवाजे पर खड़ी थी लेकिन आखिरी समय में पंजाब के गेंदबाजों ने धमाल किया और हैदराबाद को 114 रन पर ही रोक दिया. बता दें कि पंजाब ने पहले खेलते हुए 126 रन बनाए थे. लेकिन क्रिस जॉर्डन के 3 विकेट और अर्शदीप सिंह के 3 विकेट ने मैच का पासा पलट दिया. वहीं युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने सबसे पहले डेविड वॉर्नर को आउट कर पंजाब के लिए जीत की उम्मीद जगाई थी. क्रिस जॉर्डन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि मैच के आखिरी समय में किंग्स इलेवन पंजाब  (KXIP) की मालकिन प्रीति जिंटा  (Preity Zinta) का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. मैच के बाद ट्विटर पर प्रीति जिंटा के रिएक्शन को लेकर फैन्स के बीच काफी बातें करते नजर आए. रोमांचक मैच में जीत के बाद पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा खिलाड़ियों को फ्लाइंग किस करती हुई नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनके द्वारा फ्लाइंग किस की तस्वीरें खूब वायरल हुई है.

बता दें कि जब मैच आखिरी समय में पहुंचा तो प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के चेहरे पर खुशी और हैरानी के हाव भाव वाले रिएक्शन देती नजर आईं, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम जीत के साथ अब प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है. प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब पंजाब की टीम के भी नजर आने लगे हैं.

25 अक्टूबर को केकेआर और पंजाब की टीम के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. वह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. हैदराबाद के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे लेकिन निकोलस पूरन ने 35 रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 के स्कोर से आगे ले जाने में खास भूमिका निभाई थी. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2020, Kings XI Punjab, Sunrisers Hyderabad, Kings XI Punjab Vs Sunrisers Hyderabad 10/24/2020 Kpsh10242020197730, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com