विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2025

ENG vs SA: फिल साल्ट ने T20I में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Phil salt World record: फिल साल्ट (Phil Salt) ने कमाल कर दिया और 60 गेंद पर 141 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में साल्ट ने 15 चौके और 8 छक्के लगाए, फिल साल्ट की पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 2 विकेट पर 304 रन बना पाने में सफल रही

ENG vs SA: फिल साल्ट ने T20I में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
Fastest To 4 T20I Tons, Phil salt World record
  • फिल साल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 60 गेंदों पर 141 रन की नाबाद पारी खेली
  • इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 8 छक्के लगाकर इंग्लैंड को 304 रन बनाने में मदद की
  • साल्ट ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 39 गेंदों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Phil salt World record in T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच (England vs South Africa, 2nd T20I) में फिल साल्ट (Phil Salt) ने कमाल कर दिया और 60 गेंद पर 141 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में साल्ट ने 15 चौके और 8 छक्के लगाए, फिल साल्ट की पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 2 विकेट पर 304 रन बना पाने में सफल रही. साल्ट ने इंग्लैंड की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. साल्ट ने 39 गेंद पर शतक लगाने में सफलता हासिल की. इसके अलावा साल्ट ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

फिल साल्ट (Phil Salt Creates History) टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सूर्या ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 4 शतक 57 पारी में लगाए थे तो वहीं, फिल साल्ट ने केवल 42 पारी में 4 टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाने का कमाल कर दिखाया है. (Fastest To 4 T20I Tons)

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 4 शतक, फिल साल्ट ने रचा इतिहास

बल्लेबाजपारीसाल
फिल साल्ट422025
सूर्यकुमार यादव572023
रोहित शर्मा79 2018
ग्लेन मैक्सवेल 822023

इसके अलावा साल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ शतक लगाने के जोनाथन चार्ल्स के रिकॉर्ड की बराबरी भी की. कोई भी अन्य बल्लेबाज 40 गेंदों से कम में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है. 

जोनाथन चार्ल्स  ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 39 गेंद पर शतक लगाने में सफलता हासिल की थी. बता दें कि इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज़ ने साउथ  के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाकर बाबर आज़म (Broke Babar Azam's world record for the highest individual score) का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

साल्ट ने 60 गेंदों में नाबाद 141 रनों की पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने 304 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जो किसी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है. बाबर आजम ने 2021 में सेंचुरियन टी-20 में साउथ अफ्रीका खिलाफ मैच में 122 रन की पारी खेली थी. (Highest Individual T20I Scores vs. South Africa)

वही्, साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में 158 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की टीम यह मैच 146 रन से जीतने में सफल रही. फिल साल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. (England vs South Africa, 2nd T20I) South Africa tour of England, 2025 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com