विज्ञापन

PBKS vs GT: कोनोली- चहल नहीं बल्कि पोंटिंग थे पंजाब किंग्स की जीत के असली हीरो, जिसने डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी बाजी

PBKS vs GT, IPL 2026: इसे एक जुआ कहें या फिर पक्का विश्वास, लेकिन कूपर कोनोली तूफ़ान के बीच भी अडिग रहे और उन्होंने पोंटिंग के फैसले को पूरी तरह से सही साबित कर दिया.

PBKS vs GT: कोनोली- चहल नहीं बल्कि पोंटिंग थे पंजाब किंग्स की जीत के असली हीरो, जिसने डगआउट में बैठकर ऐसे पलटी बाजी
Cooper Connolly, IPL 2026, पंजाब की जीत का असली हीरौ कौन

Who is the real hero of the match, Ricky Ponting's coaching strategy,पंजाब किंग्स ने कूपर कोनाली (44 गेंद में नाबाद 72 रन) के अर्धशतक और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मदद से मंगलवार को यहां आईपीएल के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को 3 विकेट से शिकस्त दी. कोनोली ने प्रभसिमरन सिह (37 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की भागीदारी निभाई. कोनोली (पांच चौके, पांच छक्के) ने अंत में जेवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ मिलकर टीम को 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई. कोनोली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. लेकिन मैच में पंजाब किंग्स की जीत का असली हीरो कोई और था. वह थे टीम को कोच रिकी पोंटिंग.

ये भी देखें-  Video :जैसे थे सचिन वैसे ही वैभव सूर्यवंशी... गलती से बल्ला पैर से टकराया तो बल्ले को छूकर किया प्रणाम, जीत लिया दिल

रिकी पोंटिंग की रणनीति और पलट दी बाजी

एक समय पर, बीच के ओवरों में पंजाब ने सिर्फ 8 रन पर 4 विकेट गंवा दिए, जिससे पंजाब के सिलए लक्ष्य मुश्किल होता दिख रहा था. फिर भी, इस अफ़रा-तफ़री के बीच, नंबर 3 पर एक अप्रत्याशित खिलाड़ी मैदान पर डटा रहा और पंजाब को 5 गेंदें शेष रहते जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया.  

कूपर कॉनली को नंबर 3 पर भेजना सफल रहा

PBKS के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की नजर में आने के बाद, कॉनली को नंबर 3 की भूमिका में उतारा गया. यह एक साहसी फैसला था जिसने मैच को पलटने का काम किया. कॉनली ऑस्ट्रेलिया के लिए आम तौर पर नंबर 7 पर खेलते हैं,  जिसमें हाल ही में हुआ T20 विश्व कप भी शामिल है.  कॉनली IPL में एक साधारण प्रदर्शन के बाद आए थे, अपनी पिछली 15 T20 पारियों में से सिर्फ़ तीन में ही वे दोहरे अंकों तक पहुंच पाए थे, और उनका सर्वाधिक स्कोर 28 था. फिर भी, सबसे अहम बात यह थी कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नंबर 3 पर ही आया था.

BBL में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 31 गेंदों में 59 रन और 37 गेंदों में 77 रन बनाए थे. पोंटिंग के लिए यह जुआ खेलने के लिए काफी था. मैच से पहले पोंटिंग ने कहा था, "मुझे लगता है कि कूपर कॉनली जैसे खिलाड़ी के टीम में आने से हमें टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में लचीलापन मिलता है, और साथ ही वह एक बाएं हाथ का बल्लेबाज भी है. "

चहल की गेंदबाजी का भी दिखा मैच में कमाल

चहल ने ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की जिससे वह छह विकेट पर 162 रन ही बना सकी. चहल ने चार ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज विजयकुमार विशाक ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com