ENGvPAK Test Series: पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) के साथ सेल्फी लेने एक क्रिकेट फैन को महंगा पड़ गया है. दअरसल पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ के साथ एक फैन ने सेल्फी ली लेकिन बाद में उसे गुगल करने के बाद पता चला कि यह क्रिकेटर कोरोना (COVID-19) से संक्रमित है, जिसके कारण ही इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं जा पाए हैं. फैन ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि हारिस रऊफ का 5 बार कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे पर नहीं भेजा गया. इस गेंदबाज की जगह मोहम्मद आमिर को इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया है. गौरतलब है कि क्रिकेटर रऊफ का 6 बार कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें 5 बार यह गेंदबाज कोरोना से पॉजिटिव पाया गया.
If you happen to meet Haris Rauf on the streets of Pakistan, refrain from clicking a selfie with him. #cricket #harisrauf #Pakistan pic.twitter.com/0waFrZkYrv
— Edges and Sledges (@edgesandsledges) July 28, 2020
(England vs Pakistan 2020 series) अब जब पाकिस्तानी फैन को यह बात पता चली है तो वह भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने वाला है. बता दें कि हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने अबतक 2 टी-20 मैचों में 2 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंच गई है.
ये भी पढ़े: मार्टिन गप्टिल की वाइफ है स्पोर्ट्स एंकर, इंटरव्यू के दौरान हुआ प्यार
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को 3 टेस्ट और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा टेस्टमैच 13 से 17 अगस्त के बीच साउथम्पटन में खेला जाना है. इसके अलावा टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच साउथम्पटन में ही 21 अगस्त से 25 अगस्त के बीच खेला जाएगा.
Muhammad Amir both COVID19 tests came negative in two days & reached UK
— Saeed Cricky (@SaeedCricky) July 28, 2020
While Haris Rauf COVID19 Test came negative after 5 straight Positive tests
Haris test came negative right after Muhammad Amir reached UK
टी-20 सीरीज का आगाज 28 अगस्त से होगा. पहला टी-20 मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है. टी-20 सीरीज के तीनों मैच मैनचेस्टर में ही खेले जाएंगे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं