विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भारत के अलावा पाकिस्तान में भी बेहद लोकप्रिय हैं (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट फिर से शुरू होने की संभावनाएं बनी हैं. गौरतलब है कि वर्ष 2009 पर श्रीलंका टीम पर पाकिस्तान में आतंकी हमले के बाद दुनिया की ज्यादातर टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से कतराती रही हैं. इनका मानना था कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर खतरा है. वर्ष 2015 में जिम्बाब्वे ने यहां वनडे सीरीज खेली थी, उस समय आईसीसी ने सुरक्षा कारणों से किसी मैच रैफरी और अम्पायर को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था. बहरहाल, अब वर्ल्ड इलेवन की टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान पहुंची है. आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि वर्ल्ड इलेवन टीम के इस दौरे के बाद पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की बहाली हो सकेगी.
यह भी पढ़ें : जब पाकिस्तानी महिला ने ट्विटर पर पूछा कि कौन है ये विराट कोहली?
इन तीन टी20 मैचों के होने वाले आयोजन को पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं. वे इस बात को लेकर विश्वास से भरे हुए हैं कि पाकिस्तान में अब आगे भी इंटरनेशनल मैचों का आयोजन हो सकेगा. विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे भारतीय क्रिकेटर भी पाकिस्तान में बेहद लोकप्रिय हैं. उन्होंने ट्वीट के जरिये इन क्रिकेटरों को पाकिस्तान आने का न्यौता दिया है.
यह भी पढ़ें :फैंस ने पूछा मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन तो हफीज ने दिया यह जवाब...
एक यूजर ने लिखा, विराट हम लाहौर में आपको मिस करते हैं. क्या आप यहां आएंगे. तहमीन रजा नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया, 'हमारे देश पाकिस्तान, लाहौर में विराट कोहली का प्रदर्शन देखना चाहता है. विराट कोहली ओर महेंद्र सिंह धोनी हमारी इच्छा है कि आप यहां आकर अपनी बल्लेबाजी से हमारा मनोरंजन करें.' एक यूजर ने लिखा कि यदि कोहली और धोनी जैसे खिलाड़ी खेलने के लिए पाकिस्तान आते हैं तो इसका पाकिस्तान में क्रिकेट की बहाली की संभावनाओं पर बड़ा असर होगा.

@imVkohli.we miss u in lahore virat kohli.y u not comeee?
— Imran rajput (@Imranra31593414) September 11, 2017
#PAKvWXI Virat Kohli MS Dhoni our heartiest wish that come here entertain with their bating with legend style in World 11.Politics Profane
— Tahseen Raza
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pakistan, International Cricket