Pakistan vs Sri Lanka, ODI ICC World Cup 2023 Match 8: जारी World Cup 2023 में मंगलवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए उसे 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोल लिया. यह विश्व कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए 265 का आंकड़ा छूते हुए भी जीत हासिल नहीं कर सका था. और यही वजह रही कि पाकिस्तान की जीत को लेकर शक किया जा रहा था, पाकिस्तान के ओपनर अबदुल्ला शफीक (113) और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (नाबाद 131) ने संकट के समय बेहतरीन बल्लेबाजी करेत हुए श्रीलंका के कुसल मेंडिस (122) और समरविकर्मा (108) के शतकों पर पानी फेरते हुए लंका के जीत के सपनों पर पानी फेर दिया. श्रीलंका से जीत के लिए मिले 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत पाकिस्तान की खराब रही, जब इमाम-उल-हक (12) सस्ते में आउट हो गए, तो बाबर (10) के भी जल्द ही आउट होने के बाद पाकिस्तान के समर्थकों में निराशा बढ़ गई. लेकिन अब्दुल्ला शफीक और रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी करके World Cup के 48 साल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत को सुनिश्चित कर दिया. पाकिस्तान ने 48.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.
इससे पहले श्रीलंका ने पहली पाली में 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रन बनाए. उसके लिए कुसल मेंडिस ने 122 और समरविक्रमा ने 108 रनों की पारी खेली, पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में हसन अली को 4 विकेट मिले, तो हारिस रऊफ ने 2 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद नवाज, शादाब खान और आफरीदी के खाते में 1-1 विकेट आया. कुल मिलाकर श्रीलंका ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन लंकाई इसका बचाव करने में नाकाम रहे. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
LIVE Updates: Pakistan vs Sri Lanka Live Score | PAK vs SL Live, Straight from (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad ):
पाकिस्तान की रिकॉर्ड जीत जीत में शफीक, रिजवान के शतक, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया. जारी World Cup 2023 में मंगलवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए उसे 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोल लिया. यह विश्व कप के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए 265 का आंकड़ा छूते हुए भी जीत हासिल नहीं कर सका था. और यही वजह रही कि पाकिस्तान की जीत को लेकर शक किया जा रहा था, पाकिस्तान के ओपनर अबदुल्ला शफीक (113) और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (नाबाद 131) ने संकट के समय बेहतरीन बल्लेबाजी करेत हुए श्रीलंका के कुसल मेंडिस (122) और समरविकर्मा (108) के शतकों पर पानी फेरते हुए लंका के जीत के सपनों पर पानी फेर दिया. श्रीलंका से जीत के लिए मिले 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत पाकिस्तान की खराब रही, जब इमाम-उल-हक (12) सस्ते में आउट हो गए, तो बाबर (10) के भी जल्द ही आउट होने के बाद पाकिस्तान के समर्थकों में निराशा बढ़ गई. लेकिन अब्दुल्ला शफीक और रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी करके World Cup के 48 साल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत को सुनिश्चित कर दिया. पाकिस्तान ने 48.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.
Pakistan vs Sri Lanka, Live Score, ODI ICC World Cup 2023 Match 8: पाकिस्तान को लगा चौथा झटका, सऊद शकील 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे
Pakistan vs Sri Lanka, Live Score, ODI ICC World Cup 2023 Match 8: श्रीलंका के खिलाफ रिज़वान ने 97 गेंदों में जड़ा शतक
33.1: पाथिराना ने शफीक को चलता किया, पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा...पाथिराना ने स्लैश हार्ड करने की कोशिश की...गेंद हवा में गई..और शॉर्ट थर्डमैन पर हेमंथा ने शानदार कैच लपका...शफीक ने 103 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों से बनाए 113 रन
अबदुल्ला शफीक ने जड़ा शतक, दूसरे छोर पर रिजवान हैं साथ. शफीक ने 97 गेंदों पर शतक जड़ दिया है..
रिजवान और अब्दुल्ला शफीक पाकिस्तानी पारी को संभालने की कोशिश में हैं.
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम केवल 10 रन बनाकर आउट हुए हैं. बाबर के रूप में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है.
इमाम उल हक आउट के रूप में पाकिस्तान को पहला झटका लगा है. इमाम केवल 12 रन ही बना सके.
पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है. ओपनर अब्दुल्लाह और इमाम उल हक क्रीज पर मौजूद हैं.
आखिरी विकेट के रूप में महीश थीक्षाना आउट हुए. श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रन बनाए हैं. पाकिस्तान को 345 रनों का टारगेट मिला है. श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 122 रन बनाए तो वहीं समरविक्रमा ने 108 रनों की पारी खेली. वहीं, निसांका ने 51 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर हसन अली ने 4 विकेट लिए तो वहीं हारिल रऊफ ने 2 विकेट लेने में सफलता पाई है. मोहम्मद नवाज औऱ शादाब खान के खाते में 1-1 विकेट आया. शाहीन केवल 1 ही विकेट ले पाए
महेश दीक्षाना के रूप में श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा है.
सदीरा समरविक्रमा 108 रन बनाकर आउट हुए. इस समय श्रीलंका का स्कोर 338 रन है. अबतक 7 विकेट गिर हैं.
सदीरा समरविक्रमा 108 रन बनाकर आउट हुए. इस समय श्रीलंका का स्कोर 338 रन है. अबतक 7 विकेट गिर हैं.
सदीरा समरविक्रमा 108 रन बनाकर आउट हुए. इस समय श्रीलंका का स्कोर 338 रन है. अबतक 7 विकेट गिर हैं.
सदीरा समरविक्रमा ने 85 गेंद पर शतक ठोक दिया है. समरविक्रमा का यह वनडे में पहला शतक है.
श्रीलंका के 300 रन पूरे हो गए हैं. सदीरा समरविक्रमा शतक के करीब पहुंच गए हैं.
चैरिथ असलांका केवल 1 रन बनाकर हसन अली का शिकार बने हैं. चैरिथ असलांका के रूप में श्रीलंका को चौथा झटका लगा है.
मेंडिस 122 रन बनाकर आउट हुए, वनडे में कुसल का यह तीसरा शतक है. बता दें कि कुसल वनडे विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. हसन अली ने मेंडिस को आउट करने में सफलता पाई है.
PAK vs SL Live: श्रीलंका को दूसरा झटका निसांका के रूप में लगा है. निसांका 51 रन बनाकर आउट हुए हैं.
पथुम निसांका ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसके साथ-साथ श्रीलंका के 100 रन भी पूरे हो गए हैं.
निसांका और मेंडिस के बीच अबतक 85 रनों की पार्टनरशिप हो गई है. श्रीलंका ने 15 ओवर में 90 रन 1 विकेट पर बना लिए हैं.
पाकिस्तानी गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं. निसांका और मेंडिस श्रीलंकाई पारी को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
श्रीलंका ने पहले ओवर में 4 रन बनाए हैं. वहीं, दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हसन अली ने परेरा को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया है.
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, ओपनर पथुम निसांका और कुसल परेरा क्रीज पर मौजूद हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
पाकिस्तान संभावित XI
फखर जमान/अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
श्रीलंका संभावित XI
कुसल परेरा, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालागे, मथीशा पथीराना, दिलशान मदुशंका और कासुन राजिथा
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी. वहीं, श्रीलंका को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज श्रीलंका हर हाल में जीत हासिल करने की कोशिश करेगा.