Pakistan vs Australia, 2nd Semi-Final: यूएई में जारी टी2- वर्ल्ड कप के तहत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसकी टक्कर रविवार को न्यूजीलैंड से होगी.पाकिस्तान से मिले जीत के 177 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, जब पहले ही ओवर में कप्तान फिंच को अफरीदी ने खाता भी नहीं खोलने दिया. अच्छी बात यह रही कि एक छोर पर वॉर्नर जमे रहे, लेकिन स्मिथ और मैक्सवेल जब सस्ते में आउट हुए, तब लगा कि अब यहां से पाकिस्तान की जीत औपचारिकता हो चली है. शादाब खान का मैजिक कंगारुओं पर चला और उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए. समय ऐसा आ चला, जब ऑस्ट्रेलिया को 24 गेंदों पर जीत के लिए 50 रन बनाने थे. यहां से हारिस रऊफ और खासकर हसन अली का 18वां ओवर महंगा रहा, जिसमें उन्होंने 15 रन दिए.
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन बनाने थे. इस समय पाकिस्तान ने अपने बेस्ट बॉलर शाहीन अफरीदी को गेंद थमायी, लेकिन उनका फेंका 19वां ओवर ही आखिरी ओवर साबित हुआ, जिसमें मैथ्यू वेड ने लगातार तीन छ्क्के जड़ते हुए मैच को इसी ओवर में खत्म कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. मैथ्यू वेड 17 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.
इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा है. और इस स्कोर को हासिल करना कंगारुओं के लिए आसान होने नहीं जा रहा. ऑस्ट्रेलिया से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद पिछले मैचों की तरह कप्तान बाबर आजम (39) और मोहम्मद रिजवान (67) ने सबसे जरूरत के मौके पर 71 रन जोड़कर पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दी. और इस शुरुआत पर पिछले ज्यादातर मैचोे में नाकाम रहे फखर जमां (नाबाद 55 रन) ने बहुत ही उम्दा अंदाज में मुहर लग दी. फखर के तेवरों का असर यह रहा कि आसिफ अली का शून्य और मलिक का एक रन पर आउट होना किसी को खला नहीं. फखर ने स्लॉग ओवरों में स्टॉर्क और हेजलवुड को मनमर्जी अंदाज में धुना. इससे पाकिस्तानी टीम कोटे के 20 ओवरों में 5 विकेट पर 176 रनों के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रही, जो कंगारुओं के लिए चैलेंज से कम नहीं ही है.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीयों सहित तमाम एशियाई फैंस का इस मुकाबले में बहुत ही ज्यादा इंट्रस्ट है. पाकिस्तान अभी तक विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारा है, तो रिकॉर्डों के लिहाज से भी वह टी 20 में कंगारुओं पर भारी पड़ा है.
लेकिन पहले सेमीफाइनल में सभी ने देखा कि न्यूजीलैंड ने कैसे बाजी पलटते हुए प्रबल दावेदार इंग्लैंड को धूल चटाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. कुल मिलाकर मुकाबला बहुत ही घमासान होने जा रहा है. यह लगातार छठा मैच है, जब पाकिस्तान ने अपनी इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया. चलिए सेमीफाइनल में खेल रहीं दोनों टीमों के खिलाड़ियों के नामों पर गौर फरमा लीजिए:
पाकिस्तान: 1. बाबर आजम (कप्तान) 2. मोहम्मद रिजवान 3. फखर जमां 4. मोहम्मद हफीज 5. शोएब मलिक 6. आसिफ अली 7. शादाब खान 8. इमाद वसीम 9. हसन अली 10. हारिस रऊफ 11. शाहीन अफरीदी
Toss news from Dubai
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 11, 2021
Australia have won the toss and elected to field.
Who are you backing in this one? #T20WorldCup | #PAKvAUS | https://t.co/W7izrV7PAI pic.twitter.com/S7FwrBCdRg
ऑस्ट्रेलिया: 1. एरॉन फिंच (कप्तान) 2. डेविड वॉर्नर 3. मिशेल मार्श 4. स्टीव स्मिथ 5. ग्लेन मैक्सवेल 6. मारकस स्टोइनिस 7. मैथ्यू वेड (विकेटकीपर) 8. पैट कमिंस 9. मिशेल स्टॉर्क 10. एडम जंपा 11. जोश हैजलवुज
VIDEO:ICC T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल: AUS VS PAK में एक्सपर्ट्स किसका पलड़ा मान रहे भारी?