Pakistan vs Netherlands, 1st Match: शनिवार से शुरू हुए टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तान जीत तो गया, लेकिन नवसिखिए नीदरलैंड्स (Pak vs Neth) ने उसके तोते उड़ा दिए. अगर उसकी पारी का 19वां ओवर महंगा साबित नहीं होता, तो पाकिस्तान पर पहले ही मैच में मेगा इवेंट से बाहर होने का बड़ा खतरा मंडरा जाता. बहरहाल, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब पर मिली 3 विकेट से जीत के बावजूद पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज गुस्से में, तो भारतीय दिग्गज सार्वजनिक तौर पर तंज कस रहे हैं, फैंस मजाक उड़ा रहे हैं. और निशाने पर सबसे ज्यादा हैं पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam). नंबर चार पर खेलने उतरे बाबर ने 18 गेंदों पर 1 चौके से 15 रन बनाए, तो भारतीय पूर्व विकेटकीपर सैयद सबा करीम कमेंट्री बॉक्स में यह कहने से नहीं चूके कि यह तो वह दो ढाई साल पुरानी क्रिकेट खेल रहे हैं. वहीं, दीप दासगुप्ता सहित बाकी कमेंटेटरों ने बाबर का जमकर मजाक उड़ाया, फैंस उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर कोस रहे हैं.
बाबर के अंदाज पर भारतीय कमेंटेटर दीप दासगुप्ता और बाकियों ने जमकर मजे लिए, तो गंभीर रहने वाले सबा करीम ने बाबर आजम पर एक बड़ा तंज कसा है. करीम की यह आवाज पूर्व कप्तान तक जरूर पहुंचेगी
😂😂 COMMENTATORS CAN'T CONTROL LAUGHTER! 😂😂
— Indian Cricket Updates 🇮🇳 (@IndianCricec) February 7, 2026
•Babar Azam went full tuk tuk mode 🚶♂️💨#PAKvNED #T20WC2026 pic.twitter.com/Z1lh4QUSZ4
क्या दिन आ गए हैं. यही पाकिस्तानी फैंस बाबर आजम को किंग कहकर बुलाते थे. आप यह कमेंट पढ़िए और तय कीजिए
Another failure Babar Azam
— Imran khan (@Mdimran67489918) February 7, 2026
King of Pakistan cricket Lol 😂🫡
Hey netherland why you dissmiss him
He is playing for your team 😁😁😁😁 pic.twitter.com/yj2ycplB89
देश बदलेंगे, दीप बदलेंगे..बल्लेबाजी ऑर्डर भी बदलेंगे...लेकिन बाबर आजम कब बदलेंगे? सवाल गंभीर है
Continent change
— Adult Humour (@AdultHumour27) February 7, 2026
Country change
Position change
But the performance of Ling Babar Azam will never change pic.twitter.com/0H4oU4Ivnq
भगवान के लिए कोहली से तुलना बंद करो! और ये लोग कौन थे, जो तुलना कर रहे थे. कहां से आते हैं ये लोग
Never ever . I repeat never ever compare this stat padder, over rated fake ling Babar Azam to the legend of the game Virat Kohli !!!! pic.twitter.com/RGBeyrgkqd
— Extraa Cover (@ExtraaaCover) February 7, 2026
कैफ ने बात तो बहुत पते की कही है बाबर के बारे में..वह उन्हें अच्छी तरह से समझ सकते हैं..
Mohammed Kaif🎙; Babar azam is a player who can only score singles and doubles,If he goes for big hits, he will definitely get out😭🔥
— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) February 7, 2026
- Peak level cinema...!!
https://t.co/DplYpjvxIZ
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं