देशभर में आज दीवाली (Diwali) का त्योहार मनाया जा रहा है. दिवाली प्रकाश का त्योहार है और इसे भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक माना जाता है. ऐसे में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने दीवाली के मौके पर अपने फैन्स को इसकी शुभकामनाएं दी है. कोहली ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो दीवाली को लेकर लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं. विराट ने वीडियो शेयर कर लोगों से पटाखें न फोड़ने की अपील भी की है. उन्होंने वीडियो में कहा कि दीवाली के त्योहार में खूब सारे दीया जलाए और अपने परिवार संग समय बिताए, करीबी लोगों को दीवाली विश करे और एक दूसरे को मिठाइयां बांटे. कोहली के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जमकर कमेंट भी आ रहे हैं. बता दें कि इस समय विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में है. भारतीय टीम को वनडे, टी-20 और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय कप्तान विराट वनडे और टी-20 सीरीज पूरा खेलेंगे इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत लौट जाएंगे. दरअसल जनवरी में विराट पिता बनने वाले हैं ऐसे में उन्होंने बाकी बचे टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है.
Happy Diwali pic.twitter.com/USLnZnMwzT
— Virat Kohli (@imVkohli) November 14, 2020
भारतीय टीम 17 दिसंबर के एडिलेड में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी. स्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने विराट कोहली के पितृत्व अवकाश लेने के फैसले की प्रशंसा की है लेकिन उन्होंने कहा कि इससे बोर्डर-गावस्कर ट्राफी के लिये होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम पर प्रभाव पड़ेगा. कोहली एडीलेड में पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उन्हें पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी है.
कोहली जनवरी के शुरू में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते हैं. लैंगर ने कहा कि वह कोहली के क्रिकेट पर परिवार को प्राथमिकता देने के विचार का सम्मान करते हैं.
कोहली के 3 टेस्ट मैच न खेलने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने की बात कही है, वैसे टेस्ट क्रिकेट में रहाणे भारतीय टीम के उपकप्तान हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं